
♈ मेष
आज व्यापार में बड़ी साझेदारी हो सकती है। रहनसहन में दिखावा करने से बचें। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें, वे गलत दिशा में आकर्षित हो सकते हैं।
♉ वृषभ
आज कारोबार की गुणवत्ता में सुधार होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य दोबारा शुरू करने में सफलता मिलेगी। निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करें।
♊ मिथुन
आज आपकी मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें।
♋ कर्क
आज परिवार के लोगों को समय अवश्य दें। व्यापार में नए प्रयोग लाभदायक साबित हो सकते हैं। कार्य का दबाव पहले की अपेक्षा कम रहेगा।
♌ सिंह
आज कार्यक्षेत्र में आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक संबंधों में कुछ तनाव संभव है। सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है।
♍ कन्या
आज नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। आपके अच्छे स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। दूसरों के भरोसे रहने से बचें।
♎ तुला
आज बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रह सकती है। नए कार्यों की योजना बनाएंगे। मित्रों का सहयोग और उचित मार्गदर्शन मिलेगा।
♏ वृश्चिक
आज आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद समाप्त होने के योग हैं।
♐ धनु
आज सरकारी कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। आक्रामक व्यवहार से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।
♑ मकर
आज आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। हर परिस्थिति में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे।
♒ कुंभ
आज काम के प्रति आपका उत्साह बढ़ेगा। यात्रा आनंददायक रहेगी। आपके नेतृत्व कौशल की लोग सराहना करेंगे।
♓ मीन
आज व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अपने लक्ष्यों को समय पर पूरा करेंगे। किसी मित्र या संबंधी के घर आने की संभावना है।



