CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

38 की महिला, 18 का प्रेमी…इंस्टा से चढ़ा प्यार का ऐसा बुखार, 3 बच्चों की मां छोड़ आई बिहार में अपना घर-बार…

38 की महिला, 18 का प्रेमी…इंस्टा से चढ़ा प्यार का ऐसा बुखार, 3 बच्चों की मां छोड़ आई बिहार में अपना घर-बार…

लखीमपुर खीरी से एक अजब गजब मामला सामने आया है. एक 38 साल की महिला 18 साल के प्रेमी के लिए लखीमपुर से आ गई. गांव वालों को जब पता चला तो उन्होंने महिला के पति को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही महिला का पति बच्चों को साथ लेकर लखीमपुर खीरी पहुंच गया. लाख मिन्नतें की बच्चों की मासूमियत का हवाला दिया, लेकिन महिला नहीं मानी.

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 38 वर्षीय महिला की दोस्ती 18 साल के लड़के से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता आगे बढ़ गया. फिर मिलने की चाह बढ़ी. महिला ने अपने प्रेमी को अपने बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी. महिला का पति प्रद्युमन मजदूरी करता था. 15 साल पहले उसकी शादी सुमन कुमारी से हुई थी. इसके बाद उनके तीन बच्चे आदित्य ,परसराज और रूही हैं. सुमन सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर पोस्ट करती थी.

सोनीपत में रहने लगे प्रेमी युगल
सोशल मीडिया पर सक्रियता के दौरान करीब 7 महीने से सुमन और लखीमपुर में रहने वाले पवन से दोस्ती हो गई. पवन सिंह सोनीपत में प्राइवेट नौकरी करता था. 3 महीने पहले सुमन ने बच्चों के साथ पति को छोड़ने का मन बना लिया और बिहार से सीधे अपने प्रेमी पवन के पास सोनीपत पहुंच गई. यहां दोनों प्रेमी युगल साथ-साथ रहने लगे.

दूसरे लड़कों से बात करने पर हुआ झगड़ा
इसी बीच सुमन सोनीपत में ही फोन पर दूसरे लड़कों से भी बात करने लगी. इस बात को लेकर पवन का उससे झगड़ा भी हो गया. जिससे नाराज होकर पवन लखीमपुर अपने घर आ गया. फिर क्या था सुमन भी उसके पीछे-पीछे चार दिन पहले लखीमपुर आ गई. मामला जब परिजनों के संज्ञान में आया तो परिजनों ने संभ्रांत लोगों को बुलाकर पंचायत कराई.

प्रेमी संग रहने पर अड़ी महिला
इसके बाद पूरा मामला गांव के प्रधान ने उसके पति प्रद्युमन को बताया. फिर प्रद्युम्न भी अपने बच्चों के साथ लखीमपुर आ गया. मामला पुलिस तक भी गया. महिला के पति ने बच्चों का हवाला देते हुए वापस चलने की गुजारिश की, लेकिन कलयुगी मां नहीं मानी और वह प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही. आखिरकार थक हारकर प्रद्युमन अपने बच्चों के साथ वापस बिहार लौट गया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply