CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर, आपसी रंजिश में दादा पोती की पीट- पीटकर हत्या…

जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश में दादा और पोती की पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना वार्ड-तीन स्थित ब्लाक गेट माई स्थान के समीप की दोपहर दो बजे की है।

घटना में 60 वर्षीय भोला मियां की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी नौ वर्षीय पोती अनब खातून गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

स्वजन के अनुसार, दोनों कमरे में सो रहे थे। उसी दौरान साहेबगंज थाना रोड निवासी बशीर मियां के पुत्र 27 वर्षीय अलताब आलम ने घर में घुसकर हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे भोला मियां के 35 वर्षीय पुत्र मो. शमीम गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले के दौरान आरोपित अलताब आलम भी घायल हुआ। दोनों को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है । आरोपपित और पीड़ित परिवार आपस में पट्टीदार हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply