India

बारिश में चाय-पकोड़े कहीं बढ़ा न दें वजन! रोजाना सुबह करें ये 5 योगासन

रोजाना सूर्य नमस्कार करना सबसे बेहतरीन रहता है. ये कुछ ही देर में हो जाता है और इससे पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग हो जाती है, क्योंकि इसमें पूरे 12 योगासन एक साथ लय में किए जाते हैं. इसी के साथ अगर ये आपकी प्रैक्टिस में आ जाता है और आप इसे लगातार करते हैं तो ये फैट बर्न करने में भी हेल्प करता है.

रोजाना सुबह आप कुछ देर के लिए सेतुबंधासन कर सकते हैं. इससे आपके पाचन में सुधार होता है और रीढ़ की हड्डी भी लचीली, मजबूत बनती है, जिससे आप दर्द और मसल्स की जकड़न से बचे रहते हैं. ये आपके पेट की मसल्स में भी पॉजिटिव स्ट्रेच देता है.

भुजंगासन पेट के बल लेटकर, हथेलियों के बल अपने सिर को ऊपर उठाया जाता है और 20 से 30 सेकंड होल्ड करें. ये आपको पीठ और शोल्डर के दर्द से राहत दिलाने के साथ ही पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है और आपका पाचन भी इससे दुरुस्त रहता है.

आप रोजाना सुबह कुछ देर के लिए उत्कटासन कर सकते हैं. ये एक तरह से चेयर की तरह शरीर को होल्ड करके रखने वाला पोज है. ये एक्स्ट्रा फैट कम पिघलाने में मदद करने के साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और टखनों, घुटनों, रीढ़, जांघों, कूल्हों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है.

कुंभकासन जो प्लैंक पोज जैसा होता है. इसमें आपका पूरा शरीर एक सीधी लाइन में रहता है और पूरा बॉडी पेट हाथ के साथ ही पैर के पंजों पर टिका होता है. इससे कोर मसल्स मजबूत होती हैं और बैलेंस में भी सुधार होता है. ये योगासन आपके फैट को कम करने में भी काफी हेल्पफुल है. 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply