CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

पति की बेरहमी ने उजाड़ा पूरा परिवार! जमीन के विवाद में पत्नी की दर्दनाक मौत .. पत्नी को प्राइवेट पार्ट पर दिया इलेक्ट्रिक शॉक,

हैवान बना पति: जमीन के लिए पत्नी को प्राइवेट पार्ट पर दिया इलेक्ट्रिक शॉक, 5 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले के बिलासपुर इलाके में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बिजली का करंट देकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका के शरीर और प्राइवेट पार्ट पर जलने के गंभीर निशान मिले हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति इसरार उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका नसरीन की शादी 13 साल पहले हुई थी और उसके 5 छोटे बच्चे (4 बेटियां और 1 बेटा) हैं। नसरीन के माता-पिता का निधन हो चुका है और उसका कोई भाई नहीं है, जिस वजह से मायके की जमीन उसके नाम थी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पति इसरार उस जमीन को बेचने के लिए लगातार नसरीन पर दबाव बना रहा था। लेकिन बच्चों के बेहतर भविष्य को देखते हुए नसरीन जमीन बेचने के सख्त खिलाफ थी। इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद होता था।

नसरीन की बहन हसीन जहां ने आरोपी पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि करीब 1 साल पहले इसरार किसी दूसरी महिला को घर ले आया था, जिसे लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज हुई थी। नसरीन को अक्सर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। घटना से कुछ दिन पहले भी उसके चेहरे पर चोट के निशान देखे गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो खुलासे हुए, उसने सभी को दहला दिया। महिला के शरीर पर जलने और चोट के 6 गंभीर निशान मिले हैं। फॉरेंसिक जांच में पुष्टि हुई है कि महिला को बिजली का करंट दिया गया था। हवस और लालच में अंधे पति ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर भी करंट लगाया था।

अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) रामपुर अनुराग सिंह ने बताया कि मृतका के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति इसरार उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पत्नी को इलेक्ट्रिक शॉक देने की बात कबूल की है। पुलिस फिलहाल संपत्ति विवाद, अवैध संबंध और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से तफ्तीश कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply