ChhattisgarhIndia

महतारी वंदन योजना की किश्त से सोनम साहू के चेहरे पर आई खुशी

बिलासपुर

महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त प्राप्त होने से शहर की मती सोनम साहू के लिए रक्षाबंधन का त्योहार और भी खास हो गया है। रक्षाबंधन से पहले खाते में राशि मिलने पर सोनम साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि उनके लिए आर्थिक सहारा होने के साथ भाईबहन के पवित्र रिश्ते को और भी यादगार बनाने का अवसर लेकर आई है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा महिलाओं की बेहतरी के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। अपनी खुशियां बयां करते हुए उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया से बहनों को संबल मिला है। 
      
सोनम साहू ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त राशि का उपयोग वह अपने भाई के लिए रक्षासूत्र खरीदने और रक्षाबंधन की अन्य तैयारियों में करेंगी। उन्होंने कहा कि त्योहार के अवसर पर मिलने वाली यह आर्थिक सहायता उनके लिए बेहद उपयोगी है। इससे वे अपनी जरूरतों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाईबहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना की किश्त मिलना उनके लिए खुशी को दोगुना करने वाला है। उन्होंने योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिलने से वे अपनी छोटीबड़ी जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं।
      
सोनम साहू ने कहा कि योजना की राशि से महिलाओं को अपने परिवार की जरूरतों में सहयोग करने के साथ त्योहारों को भी खुशी और उत्साह के साथ मनाने का अवसर मिल रहा है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। सोनम साहू जैसी अनेक महिलाएं इस राशि का उपयोग घरेलू जरूरतों, बच्चों की आवश्यकताओं, स्वास्थ्य, शिक्षा और त्योहारों से जुड़ी तैयारियों में कर रही हैं। रक्षाबंधन से पहले 30वीं किश्त का मिलना उनके लिए विशेष खुशी लेकर आया है। सोनम साहू ने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि महिलाओं को अपने निर्णय लेने और परिवार की जरूरतों में आर्थिक रूप से योगदान देने का अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने योजना को महिलाओं के सम्मान, आत्मविश्वास और आर्थिक संबल से जोड़ते हुए इसके लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
रचना/
00

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply