श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 165 रनों से शानदार जीत मिली है। इस जीत में भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाजों को काफी ज्यादा मदद मिली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम बीते कुल सालों से स्पिनर गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं रहा है।

ऐसे में पहली हार के बाद अब श्रीलंका क्रिकेट टीम 23 अगस्त से कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए स्पिनर गेंदबाजों के लिए उपयुक्त पीच बनाकर भारतीय टीम के खिलाड़ियों के परेशानी खड़ी करने के विचार में लग रहे हैं। तो आइए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते हैं कि आखिरी श्रीलंका बोर्ड मैदान में क्या बदलाव कर सकती है।
श्रीलंका ने पहला टेस्ट मैच हारने के बाद चली ये चाल
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्पिन गेंदबाजों के लिए कोलंबो की पीच काफी ज्यादा कमाल की रहती है, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पीच में कई बड़े बदलाव कर सकती है, PTI की रिपोर्ट की माने तो श्रीलंका बोर्ड को यह लगता है कि अगर वह कोलंबो में स्पिन पिच बनाते हैं, तो ऐसे में वह उनके लिए ही परेशानी बन सकती है।
वहीं SLC के एक सोर्स ने कहा कि
“मौजूदा समय में हम एक संतुलित पिच बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जैसी कि गॉल में थी।”
इसी के साथ ही श्रीलंका बोर्ड ने कहा कि
“हमारे अनुभवी खिलाड़ी दूसरे मैच में चोट के कारण टीम का हिस्सा नही बन पाएंगे ऐसे में वह दूसरे मैच के लिए टीम में अपने युवा खिलाड़ियों को मौका देने वाले हैं।”
Team India से खौफ में है श्रीलंका
भारतीय क्रिकेट टीम ने 2 मैचौं की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 165 रनों से जीत हासिल करने के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ी खौफ में नजर आ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले मैच में भारतीय टीम के गेंदबाज मानव सुथार ने अपने नाम कुछ 10 विकेट किए हैं।
वही रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए, इस तरह से श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपने 20 में से 15 बल्लेबाज भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाजों के शिकार बने हैं। जोकि अब श्रीलंका क्रिकेट टीम कभी भी नही चाहेगी, इसलिए अगले मैच में श्रीलंका बोर्ड पिच पर कई बड़े बदलाव कर सकती है।
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए संभावित Team India प्लेइंग 11
श्रीलंका के खिलाफ 23 अगस्त से कोलंबो में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए संभावित भारतीय प्लेइंग 11 की बात करें तो उसमें शुभमन गिल , केएल राहुल , ऋषभ पंत , यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है।



