BusinessIndia

शक्कर के बाद अब गुड़ ने बिगाड़ा बजट, त्योहारों से पहले आसमान छू रही कीमतें

Jaggery Prices: शक्कर के बाद अब गुड़ की बढ़ती कीमतों ने बजट बिगाड़ने के साथसाथ आम लोगों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है. त्योहारी सीजन से पहले गुड़ के दामों में तेजी देखने को मिल रही है. मुंबई APMC में 25 अगस्त 2026 को गुड़ का भाव करीब 80 रुपए से 100 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया. बाजार में अलगअलग क्वालिटी का गुड़ मिलता है और क्वालिटी के हिसाब से ही आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है. इसके अलावा बिक्री केंद्र पर भी गुड़ की खुदरा कीमतें इससे भी ज्यादा हो सकती है.

कीमतों में उछाल से ग्राहक परेशान

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे देश के प्रमुख गुड़ उत्पादक राज्यों में पिछले दो हफ्तों में गुड़ की कीमतों में काफी उछाल देखने को मिला है, कीमतों में करीब 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी की रिपोर्ट सामने आई है.

पहले और अब गुड़ के दाम बढ़ने की वजह से इसका असर आने वाले त्योहारों में मिठाई, लड्डू और दूसरे पारंपरिक पकवानों की लागत पर पड़ सकता है. इसका मतलब ये है कि फेस्टिव सीजन में मिठाई खरीदना महंगा हो सकता है जिससे जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ सकता है. अक्टूबर में नया प्रोडक्शन शुरू होने तक कीमतें स्थिर रहने की उम्मीद है. गुड़ की बढ़ी हुई कीमतें 2027 तक बनी रह सकती हैं, जिससे मिठाई बनाने वालों और ग्राहकों पर असर पड़ेगा.

अगस्त में इतने बढ़ी कीमतें

इंडस्ट्री के पुराने जानकारों का कहना है कि अगले साल गन्ने की उपलब्धता कम होने की उम्मीद है, इसलिए गुड़ की कीमतें 2027 तक ज्यादा रहने की उम्मीद है, जिससे मिठाई बनाने वालों और ग्राहकों पर दबाव बढ़ सकता है. गुड़ बनाने वालों और व्यापारियों ने कहा कि गुड़ की कीमतें, जो चीनी की कीमतों के साथसाथ चलती हैं, अगस्त में पूरे देश में 25 से 30% बढ़ गई हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply