India

भारत के जबड़े से मैच छीन ड्रा कराने के बाद सोनल दिनुशा ने उगला कड़वा सच, कहा “भारत के खिलाफ तो…

Sonal Dinusha: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। टीम इंडिया ने मुकाबले में शुरुआत से दबदबा बनाए रखा, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों की जुझारू पारी ने भारतीय टीम को जीत से रोक दिया। इस संघर्ष के सबसे बड़े नायक रहे सोनल दिनुशा, जिन्होंने दूसरी पारी में नाबाद 133 रन बनाकर श्रीलंका को हार से बचा लिया। भारत ने हालांकि दो मैचों की टेस्ट सीरीज 10 से अपने नाम की।

दिनुशा के लिए यह मुकाबला बेहद खास रहा। उन्होंने पहली पारी में भी शतक जड़ा था और दूसरी पारी में भी शतकीय पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दूसरी पारी में उन्होंने केशरा नुवांथा के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की और श्रीलंका को उस स्थिति से बाहर निकाला, जहां टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा था।

Sonal Dinusha ने मैच ड्रा कराने के बाद उगला सच

मैच के बाद दिनुशा ने अपनी पारी को लेकर कहा कि

“सबसे पहले, मुझे उन लोगों का ज़िक्र करना चाहिए जिन्होंने यहाँ रन बनाने में मेरी मदद की। खासकर हमारे कोचिंग स्टाफ़ का। उन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया, साथ ही मेरे स्कूल के कोच, प्रोविंशियल कोच, परिवार और दोस्तों ने भी। उन्होंने मेरी बहुत मदद की।”

सोनल ने आगे कहा कि

“तैयारी की बात करें तो, यहाँ मैदान पर मुझे अंदाज़ा था कि विकेट टर्न करने वाला है। इसलिए मैंने कुछ अच्छे प्रैक्टिस सेशन भी किए। इसी वजह से मैं रन बना पाया।”

पाँचवें दिन टेलएंडर्स के साथ बैटिंग करने और मैच ड्रा कराने को लेकर सोनल ने कहा कि

“हाँ, मैं खास तौर पर टेलएंडर्स का ज़िक्र करना चाहूँगा। उन्होंने बहुत अच्छी बैटिंग की। इससे मुझे भी रन बनाने में मदद मिली। मैंने हालात को समझते हुए अपना बेस्ट देने की कोशिश की। बस यही बात है।”

दो टेस्ट की सीरीज़ में तीन शतक लगाने और ऐसा करने वाले तीसरे श्रीलंकाई खिलाड़ी बनने के बारे में बात करते हुए सोनल ने कहा कि

“हाँ, मैं व्यक्तिगत रूप से इससे बहुत खुश हूँ। लेकिन जब टीम मुश्किल में थी, तो मैं टीम के लिए रन बनाना चाहता था। मैंने बस वही किया। इसलिए आखिर में मैं बहुत खुश हूँ।”

भारत के खिलाफ 420 रन बनाने के बारे में बात करते हुए सोनल ने कहा कि

“हाँ, यह किस्मत की बात है, मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर भारत के खिलाफ रन बनाना खुशी की बात है। तो हाँ, यह शानदार है।”

Sonal Dinusha की बदौलत श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलने के बावजूद ड्रा कराया मैच

श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलने के बावजूद मुकाबला बचा लिया। भारत ने पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद मेजबान टीम को फॉलोऑन दिया था, लेकिन दिनुशा और श्रीलंकाई निचले क्रम ने लंबा संघर्ष किया। आखिरकार श्रीलंका ने 429/9 पर पारी घोषित की और दोनों टीमों ने मैच ड्रॉ पर समाप्त किया।

दिनुशा के प्रदर्शन ने उन्हें इस सीरीज का सबसे बड़ा सकारात्मक पक्ष बना दिया। भारत के खिलाफ लगातार रन बनाकर उन्होंने श्रीलंका की टेस्ट टीम में अपनी जगह को और मजबूत किया है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply