TrendingUttar Pradesh

लखनऊ में दिखेगा रेस्टोरेंट लीग का रोमांच, ब्रजेश पाठक ने सराहा; बॉलीवुड एक्टर रजा मुराद ने कही ये बात

लखनऊ, अमृत विचार। क्रिकेट के रोमांच को सामाजिक सेवा से जोड़ने की अनूठी पहल को वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने सराहा है। उन्होंने कहा कि अगर क्रिकेट के रन जरूरतमंदों के भोजन का जरिया बन जाएं और मनोरंजन सेवा में बदल जाए तो इससे बेहतर इंसानियत का संदेश कुछ नहीं हो सकता। रजा मुराद शुक्रवार को लखनऊ के ताज होटल में ‘हंगर फ्री भारत’ और आरसीएलरेस्टोरेंट क्रिकेट लीग के सीजन4 की प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भूख के खिलाफ लड़ाई किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। खेल और मनोरंजन की लोकप्रियता को सामाजिक बदलाव के प्रभावी माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ में भोजन की बर्बादी रोकने और उसके सम्मान से जुड़े संदेश के साथ हुई।

हर 10 रन पर 100 लोगों को भोजन

हंगर फ्री भारत एवं आरसीएल के संस्थापक अरविंद कुमार ने बताया कि अक्तूबर में नई दिल्ली में होने वाले आरसीएल सीजन4 में हर 10 रन के बदले 100 जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। लीग में भारतीय महिला बधिर क्रिकेट टीम के अलावा किसान, ट्रांसजेंडर समुदाय, शेफ, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, दिल्ली पुलिस और स्कूल टीमों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। आयोजकों के मुताबिक अभियान का उद्देश्य क्रिकेट के मैदान से आगे बढ़कर भूख, खाद्य बर्बादी, जिम्मेदार भोजन उपभोग और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसका संदेश है कि भोजन का सम्मान करें, उसे साझा करें और उसे बर्बाद न करें। प्रेस वार्ता में अभिनेता अरुण बख्शी, अवतार गिल, रजा मुराद, आरसीएल के संस्थापक अरविंद कुमार और भारतीय महिला बधिर क्रिकेट टीम की प्रतिनिधि मौजूद रहीं।

ब्रजेश पाठक ने सराहा, योगी से मिलेंगे आयोजक

अभिनेता अरुण बख्शी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को अभियान की जानकारी दी गई तो उन्होंने इसकी सराहना करते हुए सरकार की ओर से सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आयोजक जल्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इस पहल की जानकारी देंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी समर्थन और सहयोग का आग्रह किया जाएगा।

रजा मुराद शुक्रवार को राजधानी के ताज होटल में ‘हंगर फ्री भारत’ और आरसीएलरेस्टोरेंट क्रिकेट लीग सीजन4 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे। जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर उन्होंने कहा कि वहां शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को किसी भी हालत में किसी विवाद या कार्रवाई की सजा नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी संस्थान या उससे जुड़े विवाद का असर वहां पढ़ रहे विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य पर नहीं पड़ना चाहिए। छात्रों का हित सर्वोपरि होना चाहिए और उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने का अवसर मिलना चाहिए।

रामपुर से मेरा गहरा नाता, जौहर यूनिवर्सिटी के छात्रों का भविष्य सबसे अहम 

वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि रामपुर से उनका गहरा नाता है और जौहर यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे विद्यार्थियों के भविष्य को किसी भी विवाद या कार्रवाई से प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा और विद्यार्थियों का भविष्य सबसे महत्वपूर्ण है। किसी भी परिस्थिति में पढ़ाई कर रहे छात्रों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply