TrendingUttar Pradesh

नेपाल जलप्रलय के बाद हरदोई के दो युवक लापता, परिजनों का टूटा संपर्क; त्रिसूली पावर प्रोजेक्ट में थे तैनात 

हरदोई। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद यूपी में हरदोई जिले के पिहानी क्षेत्र के दो युवक लापता हो गये हैं। दोनों नेपाल के अपर तिरसूली पावर प्रोजेक्टवन में काम करते थे। परिजनों ने उनके बाढ़ के तेज बहाव में बह जाने की आशंका जतायी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिहानी कोतवाली इलाके में अहेमी गांव के पास झाला निवासी पपेंद्र सिंह और ऋषि पाल सिंह करीब दो वर्षों से नेपाल में रहकर त्रिसूली पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। 

परिवार को रो रो कर बुरा हाल 

पपेंद्र क्रेन ऑपरेटर और ऋषि पाल कटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। बाढ़ के बाद दोनों से संपर्क टूट गया और तभी से उनकी तलाश की जा रही है। दोनों युवकों के लापता होने की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पपेंद्र की पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रोरोकर बुरा हाल है। 

बाढ़ के बाद से नहीं परिजनों से नहीं हुई कोई बात  

परिजन लगातार नेपाल में संपर्क कर दोनों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है। उन्होंने शासनप्रशासन से नेपाल के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर दोनों युवकों की तलाश तेज कराने तथा उनके संबंध में अधिकृत जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है। परिजन अब भी दोनों के सकुशल लौटने की उम्मीद लगाए हुए हैं। 

ये भी पढ़ें : 

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply