CricketIndia

​Axar Patel के सिर लटकी तलवार! एक साथ तीन घातक All-Rounders की होने वाली Team India में वापसी

 

भारतीय टीम रविवार, 13 सितंबर से अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी जिसके शुरू होने से पहले टीम इंडिया के खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेजबान टीम के कई स्टार ऑलराउंडर जो कि चोटिल थे या फिर टी20 इंटरनेशनल से दूर थे, वो इस फॉर्मेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

क्रुणाल पांड्या का कमबैक: रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय टीम के 35 वर्षीय हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या के लिए टी20 टीम के दरवाजे खुलते दिख रहे हैं। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में अक्षर पटेल की जगह शामिल किया जा सकता है जो कि इंग्लैंड और आयरलैंड टूर पर अपनी गेंदबाज़ी से कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने आयरलैंडइंग्लैंड के टूर पर 7 टी20 मैचों में सिर्फ 4 विकेट लिए थे।

अक्षर की खराब फॉर्म ने ही क्रुणाल के लिए टी20 टीम के दरवाजे लगभग खोल दिए हैं। उनकी वापसी होती है तो वो लगभग 5 साल बाद भारत के लिए T20I खेलेंगे। उन्होंने साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ देश के लिए आखिरी टी20 मुकाबला खेला था। क्रुणाल के नाम 5 वनडे में 130 रन और 2 विकेट और 19 टी20 इंटरनेशनल में 124 रन और 15 विकेट दर्ज हैं।

हार्दिक और रेड्डी भी हुए फिट: भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर ये है कि हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डी भी पूरी तरह फिट हो गए हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार ये दोनों ही BCCI के Centre of Excellence में लगातार ट्रेनिंग कर रहे हैं। ये दोनों ही इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की तैयारी में हैं और पूरी क्षमता के साथ अभ्यास कर रहे हैं।

इतना ही नहीं, इसके अलावा टीम इंडिया के स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी आगामी मुकाबलों में खेलने के लिए जरूरी फिटनेस क्लियरेंस हासिल करने के करीब हैं। उन्होंने अपना वीकेंड चेन्नई में बिताया है। अब वह इस सप्ताह BCCI Centre of Excellence में वापस रिपोर्ट करेंगे और चयन से पहले अपनी फिटनेस साबित करेंगे।

जसप्रीत बुमराह पर भी मिला अपडेट: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह BCCI के COE में ट्रेनिंग कर रहे हैं और उनकी रिकवरी भी तेजी से हो रही है। हालांकि उनका अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध होना काफी मुश्किल है। रिपोर्ट्स के अनुसार बुमराह की वापसी जल्दबाजी में नहीं कराई जाएगी। उनका रिहैबिलिटेशन सही रहता है तो वो एशियन गेम्स में भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply