
भारतीय टीम रविवार, 13 सितंबर से अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी जिसके शुरू होने से पहले टीम इंडिया के खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेजबान टीम के कई स्टार ऑलराउंडर जो कि चोटिल थे या फिर टी20 इंटरनेशनल से दूर थे, वो इस फॉर्मेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं।
क्रुणाल पांड्या का कमबैक: रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय टीम के 35 वर्षीय हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या के लिए टी20 टीम के दरवाजे खुलते दिख रहे हैं। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में अक्षर पटेल की जगह शामिल किया जा सकता है जो कि इंग्लैंड और आयरलैंड टूर पर अपनी गेंदबाज़ी से कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने आयरलैंडइंग्लैंड के टूर पर 7 टी20 मैचों में सिर्फ 4 विकेट लिए थे।
अक्षर की खराब फॉर्म ने ही क्रुणाल के लिए टी20 टीम के दरवाजे लगभग खोल दिए हैं। उनकी वापसी होती है तो वो लगभग 5 साल बाद भारत के लिए T20I खेलेंगे। उन्होंने साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ देश के लिए आखिरी टी20 मुकाबला खेला था। क्रुणाल के नाम 5 वनडे में 130 रन और 2 विकेट और 19 टी20 इंटरनेशनल में 124 रन और 15 विकेट दर्ज हैं।


