
ऊंचाहार , रायबरेली : सड़क पार कर रहे एक अधेड़ को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । इससे पहले कि उसे अस्पताल ले जाया जाता कि उसकी मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नत्थू
यह दर्दनाक हादसा लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर सबीसपुर गांव के पास हुआ है। गांव निवासी 50 वर्षीय नत्थू गुरुवार की सुबह अपने घर के पास ही सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आई एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नत्थू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद घबराए परिजन उन्हें आननफानन में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
बाइक सवार को ग्रामीणों ने पकड़ा
हालांकि, सीएचसी के चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही अधेड़ की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाले बाइक सवार को स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया था। कोतवाल ओपी राय का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।



