TrendingUttar Pradesh

​जन्माष्टमी पर बारिश का साया : पोशाक और झूलों के बाजार पड़े ठंडे, दुकानों से खरीदार गायब

सीतापुर, अमृत विचार : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के बाजार सज चुके हैं, लेकिन पिछले कई दिनों से हो रही बारिश का असर बाजार की खरीदारी पर देखने को मिला। उधर, पीएसी वाहिनियों में जवान मंदिरों में सजावट और रंगरोगन करते मिले। दिन में रुकरुक कर हुई तेज बारिश के कारण लालबाग बाजार में अपेक्षाकृत सन्नाटा पसरा मिला।

दुकानें भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख, झूले और शृंगार सामग्री से सजी थीं, लेकिन ग्राहकों की आवाजाही कम होने से दुकानदार मायूस दिखे। व्यापारी दिनेश, रामकिशोर, सूरज, पप्पू आदि का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री न के बराबर है। 

हजार रुपये तक बिक रहीं लड्डू गोपाल की पोशाकें

बाजार में लड्डू गोपाल के साधारण वस्त्र 35 रुपये से शुरू होकर डिजाइनर पोशाकें 700 रुपये से 1000 रुपये तक बिक रही हैं। वहीं, धातु के झूले 100 से लेकर 1500 रुपये तक की रेंज में हैं।

सज गए मंदिर

शहर के प्रमुख मंदिरों और पुलिस लाइन स्थित मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर दिखीं। द्वितीय, 11वीं और 27वीं वाहिनी में मंदिरों को सजाने के लिए जवान मुस्तैद रहे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply