TrendingUttar Pradesh

​शिक्षकों के लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का बड़ा ऐलान : मुफ्त मिलेगा 1.10 करोड़ का एक्सीडेंटल बीमा

​शिक्षकों के लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का बड़ा ऐलान : मुफ्त मिलेगा 1.10 करोड़ का एक्सीडेंटल बीमा

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए ‘शिक्षक विशेष यूपीजीबी सैलरी पैकेज’ के रूप में एक अत्यंत लाभकारी योजना पेश की है। क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में बैंक ने शिक्षकों को व्यापक वित्तीय सुरक्षा और बचत प्रदान करने वाली सुविधाओं की घोषणा की, जो राज्य के शिक्षकों के लिए एक बड़ा आर्थिक संबल साबित होंगी।

इस विशेष पहल की जानकारी देते हुए बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में संचालित विभिन्न बैंकों के सैलरी पैकेज की तुलना में यूपीजीबी का यह पैकेज शिक्षकों को सर्वाधिक लाभ और सुरक्षा प्रदान करता है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक कौशल किशोर ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं और बैंक उनके साथ केवल बैंकिंग तक सीमित न रहकर एक मजबूत और दीर्घकालिक साझेदारी स्थापित करना चाहता है। उप क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि यह पैकेज पिछले एक महीने में आयोजित ‘शिक्षक संवाद’ कार्यक्रमों से मिले शिक्षकों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है।

UPGB बैंक के नए कदम की शिक्षक संघ ने की सराहना

शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधांशु मोहन ने बैंक के इस कदम की सराहना करते हुए इसे शिक्षकों के हित में सबसे बेहतर विकल्प बताया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य प्रबंधक अभय कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और उपस्थित शिक्षकों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश का सबसे बड़ा बैंक यूपीजीबी अपनी 4300 से अधिक शाखाओं के माध्यम से 8 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रहा है।

इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक  मोहम्मद रऊफ, ऋण विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक शशि सिंह, शिक्षक अजय सिंह और काकोरी शाखा प्रबंधक निराजन आनंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 सैलरी पैकेज’ के मुख्य आकर्षण
  1.10 करोड़ तक का दुर्घटना सह विकलांगता बीमा: पूरी तरह से मुफ्त प्रदान किया जाएगा।
  10 लाख का मुफ्त जीवन बीमा: शिक्षकों के परिवारों की आर्थिक सुरक्षा के लिए निशुल्क लाइफ कवर।
  लोन प्रोसेसिंग और लॉकर शुल्क माफ: होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन पर प्रोसेसिंग शुल्क शून्य रहेगा, साथ ही लॉकर शुल्क भी बिल्कुल मुफ्त होंगे।
  एजुकेशन लोन में विशेष छूट: शिक्षा ऋण पर 0.25% अतिरिक्त ब्याज की छूट मिलेगी।
  मुफ्त बैंकिंग सेवाएं: एनईएफटी , आरटीजीएस , एसएमएस अलर्ट, चेकबुक और डिमांड ड्राफ्ट जैसी सुविधाएं बिल्कुल फ्री रहेंगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply