
बाराबंकी, अमृत विचार। बाबा गुरुकुल एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विविध सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हेमुन्ने बच्चों ने ‘राधा कैसे न जले’ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से किया। राधाकृष्ण के परिधानों में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।
इससे पूर्व नेशनल न्यूट्रीशन वीक 2026 के अंतर्गत प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि आहूजा एवं उनकी टीम ने ‘हैल्दी डाइट’ विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की।
इसमें अभिभावकों और शिक्षकों ने सहभागिता की। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में आजाद, शिवाजी, टैगोर और अशोका हाउस के प्रतिभागियों ने उत्साह और टीम भावना का प्रदर्शन किया।
टैगोर हाउस ने मात्र 20 सेकंड में मटकी फोड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवाजी हाउस द्वितीय और आजाद हाउस तृतीय रहे। छात्राओं के लिए आयोजित ब्लाइंड फोल्ड हांडी ब्रेकिंग प्रतियोगिता में शिवाजी हाउस की छात्रा अद्विका पाण्डेय ने पहले ही प्रयास में हांडी फोड़कर प्रथम स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक हरपाल सिंह, प्रशासक मनदीप सिंह एवं प्रधानाचार्या सुप्रिया पाण्डेय उपस्थित रहीं।
ः



