TrendingUttar Pradesh

​Barabanki News : बाराबंकी-लखनऊ रूट की चलती बस में छलका जाम! परिवहन निगम पर उठे सवाल

​Barabanki News : बाराबंकी-लखनऊ रूट की चलती बस में छलका जाम! परिवहन निगम पर उठे सवाल

बाराबंकी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की कैसरबागबाराबंकी रूट पर चलने वाली बस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रात के समय बस के भीतर कुछ लोग कथित तौर पर शराब पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद परिवहन निगम की व्यवस्थाओं और बसों में यात्रियों की निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, अमृत विचार वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह बाराबंकी और लखनऊ के कैसरबाग के बीच चलने वाली UPSRTC बस का है। वीडियो में कुछ लोग बस के अंदर शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और किस बस में बनाया गया।

चालकपरिचालक की भूमिका पर उठे सवाल

वीडियो के साथ एक जागरूक नागरिक ने दिन के समय का बस टिकट भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। टिकट के आधार पर वीडियो में दिखाई गई बस को बाराबंकीलखनऊ रूट से जोड़ते हुए मामले को सामने लाया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सवाल उठाया है कि यदि सार्वजनिक परिवहन की बस में वास्तव में शराब का सेवन किया गया है तो बस में मौजूद चालकपरिचालक की भूमिका क्या थी और यात्रियों की सुरक्षा एवं अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए क्या व्यवस्था है।

जांच और कार्रवाई की मांग

वायरल वीडियो को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम से मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई है। साथ ही परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भी मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग सोशल मीडिया के माध्यम से की गई है। अब देखने वाली बात होगी कि परिवहन निगम वायरल वीडियो की जांच कर बस, चालकपरिचालक और वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान करता है या नहीं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो वास्तव में किस बस का है और उसमें दिखाई दे रही घटना कब की है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply