IndiaPunjabTrending

​मलिक ने रेल मंत्री से पंजाब के लिए अमृतसर-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की मांग की

नई दिल्ली : पूर्व सांसद एवं पूर्व पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से दिल्ली में मिले और अमृतसरमुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने का निवेदन किया, जिससे पंजाब के मुख्य शहरों अमृतसर, जालंधर, फगवाड़ा, लुधियाना यानी माझा, मालवा व दोआबा क्षेत्र के निवासियों को राजधानी दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र व देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए तीव्र गति की आरामदायक रेल यात्रा मिलेगी।

​मलिक ने रेल मंत्री से पंजाब के लिए अमृतसर-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की मांग की

मलिक ने कहा कि लगभग 25 वर्ष पहले अमृतसरमुंबई के लिए गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस व डीलक्स एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं, जो बहुत समय लेती हैं। मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का दिल्ली से पंजाब के कई शहरों को वंदे भारत रेल गाड़ियां देने, पंजाब के कई शहरों के रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण व हजारों करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्स पंजाब को देने के लिए धन्यवाद किया।

मलिक ने रेल मंत्री को बताया कि अमृतसरमुंबई वंदे भारत तीव्र गति स्लीपर ट्रेन चलने से पंजाब के यात्रियों, विशेषकर किसानों, उद्योगपतियों, व्यापारियों, भारतीय फौज व छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा।

मलिक ने बताया कि मोदी सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा पंजाब में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और संपर्क को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। वर्तमान में पंजाब में ₹26,000 करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाएं चल रही हैं।

मलिक ने कहा कि वर्ष 202627 के केंद्रीय बजट में पंजाब के लिए रेलवे का ₹5,673 करोड़ का रिकॉर्ड बजट आवंटन किया गया है, जो 200914 की कांग्रेस की मनमोहन सरकार के वार्षिक औसत आवंटन से लगभग 25 गुना अधिक है।

राजपुरामोहाली नई रेल लाइन: 443 करोड़ की लागत से बनने वाली यह 18 किलोमीटर लंबी रेल लाइन मालवा क्षेत्र को सीधे राज्य की राजधानी चंडीगढ़ से जोड़ेगी।

कादियांब्यास रेल लिंक : लगभग 100 वर्षों से लंबित इस ऐतिहासिक 39.68 किलोमीटर लंबी ब्रॉडगेज लाइन को मंजूरी दी गई है। इस पर ₹1,400 करोड़ खर्च किए जाएंगे, जिससे पंजाब के माझा क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

नंगल डैमतलवाड़ामुकेरियां परियोजना: इसके तहत हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा दौलतपुर चौककार्तोली नई रेल लाइन का उद्घाटन किया गया।

फिरोजपुरपट्टी नई रेल लाइन: लगभग 25.72 किलोमीटर लंबी यह लाइन व्यापार और कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे अमृतसर से फिरोजपुर होकर राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र के लिए नया रेलवे लिंक बनेगा और अमृतसर से मुंबई की यात्रा में 5 घंटे कम समय लगेगा।

मलिक ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा पंजाब के 30 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं के साथ पुनर्विकसित किया जा रहा है। प्रमुख स्टेशन अमृतसर , लुधियाना, जालंधर, मोहाली, भटिंडा, फिरोजपुर कैंट, मुक्तसर और श्री आनंदपुर साहिब शामिल हैं।

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास: इसे रेल भूमि विकास प्राधिकरण द्वारा ₹462 करोड़ की लागत से एक प्रमुख फ्लैगशिप प्रोजेक्ट के रूप में आधुनिक हब में बदला जा रहा है। हाल ही में जालंधर कैंट, एसएएस नगर , श्री मुक्तसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब स्टेशनों के पुनर्विकसित स्वरूप का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया है।

मलिक ने बताया कि रेल मंत्रालय ने पंजाब के सभी ब्रॉडगेज रेल ट्रैकों का शतप्रतिशत विद्युतीकरण पूरा कर लिया है, जिससे पर्यावरणअनुकूल और तेज ट्रेन संचालन संभव हो सका है। नई परियोजनाओं जैसे कादियांब्यास में भारत की स्वदेशी ट्रेन टक्कर रोधी प्रणाली ‘कवच’ और आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम को लगाया जा रहा है।

2014 से अब तक पंजाब में यातायात और रेल संचालन को सुगम बनाने के लिए 400 से अधिक रेल ओवरब्रिज और अंडरपास बनाए जा चुके हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply