
लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शनिवार में बीबीडी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 140 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 11 अवैध प्लाटिंग के निर्माण बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिए। इसके अलावा चौक, बाजारखाला, सआदतगंज, दुबग्गा व बीबीडी में 8 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये।
जोनल अधिकारी प्रवर्तन जोन1 रवि नंदन सिंह ने बताया कि बीबीडी थानाक्षेत्र के बगुलहा एवं सिकन्दरपुर खुर्द में इंदिरा नहर व किसान पथ के आसपास की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गयी। जिसमें सतीश, देशराज, संजय, किशोर, जंगी, भानू, हरिनाम, मोहम्मद शरीफ, दुर्गेश, श्रीकांत, राम धीरज, सतीश मिश्रा, कौशल कुमार, नीरज व अन्य द्वारा लगभग 140 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 11 अवैध प्लाटिंग के निर्माण ध्वस्त किये गए। जोनल अधिकारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त बीबीडी थानाक्षेत्र के ग्रामलौलाई, हासेमऊ एवं भरवारा में अवैध रोहाउस भवन समेत 03 अवैध निर्माण सील किये गये।
8 अवैध व्यवसायिक निर्माण सील
प्रवर्तन जोन7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि चौक, बाजारखाला, सआदतगंज व दुबग्गा क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान अफसर अली, धर्मेन्द्र, सर्वेश कुमार, मयंक दीक्षित, मनोज शर्मा, रितेश व अन्य द्वारा किये जा रहे 5 अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील किया गया।
ः



