TrendingUttar Pradesh

​UPPSC Exam: प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा-2025 आज, 520 पुलिसकर्मी तैनात, राजधानी के 52 परीक्षा केंद्रों पर 22,996 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

​UPPSC Exam: प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा-2025 आज, 520 पुलिसकर्मी तैनात, राजधानी के 52 परीक्षा केंद्रों पर 22,996 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा2025 रविवार को लखनऊ के 52 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 22,996 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए लखनऊ पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। दोनों पालियों में परीक्षा के दौरान कुल 520 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानूनव्यवस्था बबलू कुमार के मुताबिक, परीक्षा पहली पाली में सुबह 9 से 11:30 बजे की बीच थी अब दूसरी पाली में दोपहर 2:30 से शुरू होगी और शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रत्येक केंद्र पर एक उपनिरीक्षक, तीन हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगी। गोपनीय परीक्षा सामग्री की सुरक्षा के लिए 208 सशस्त्र पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में साइबर कैफे, फोटो कॉपी की दुकानें और पीसीओ बंद रहेंगे। परीक्षा के दौरान आसपास लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर भी रोक रहेगी।
स्टेशन से परीक्षा केंद्र तक यातायात पर विशेष नजर

अभ्यर्थियों की आवाजाही को देखते हुए रेलवे और बस स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, टैक्सी स्टैंड और परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। यातायात निरीक्षक परीक्षा से एक दिन पहले केंद्र और आसपास के मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। सभी थाना प्रभारी सुबह सात बजे से परीक्षा समाप्त होने तक क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। आपात स्थिति से निपटने के लिए यूपी112 की गाड़ियां परीक्षा केंद्रों के नजदीक तैनात रहेंगी। महिला सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोल, यूपी112 और एंटी रोमियो स्क्वाड भी परीक्षा केंद्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त करेंगे। सोशल मीडिया सेल सभी प्लेटफॉर्म की चौबीसों घंटे निगरानी करेगा। पुलिस ने अभ्यर्थियों से समय से केंद्र पहुंचने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply