TrendingUttar Pradesh

​लखनऊ-रायबरेली के विशेषज्ञ अब साथ लड़ेंगे कैंसर से जंग, इलाज से शोध तक बनेगा मजबूत नेटवर्क

​लखनऊ-रायबरेली के विशेषज्ञ अब साथ लड़ेंगे कैंसर से जंग, इलाज से शोध तक बनेगा मजबूत नेटवर्क

लखनऊ, अमृत विचार : कैंसर के मरीजों को बेहतर और आधुनिक इलाज उपलब्ध कराने के लिए कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट और एम्स रायबरेली के बीच एमओयू हुआ है। इसके तहत दोनों संस्थान कैंसर के इलाज, शोध, बीमारी की जल्द पहचान और आधुनिक चिकित्सा तकनीक के क्षेत्र में सहयोग करेंगे।

एमओयू पर कैंसर संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट और एम्स रायबरेली की निदेशक प्रो. अमिता जैन ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान रिसर्च ऑफिसर डॉ. सुरेंद्र श्रीवास्तव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय वरुण, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजेंद्र कुमार समेत कई चिकित्सक और अधिकारी मौजूद रहे।

एमओयू के बाद दोनों संस्थानों के विशेषज्ञ कैंसर से जुड़ी नई रिसर्च, बीमारी की जल्द पहचान, बेहतर जांच और एडवांस उपचार के लिए मिलकर काम करेंगे। दोनों संस्थानों के डॉक्टर एकदूसरे की विशेषज्ञता और अनुभव साझा करेंगे। इससे जटिल मामलों के उपचार में भी बेहतर समन्वय की उम्मीद है।

आधुनिक तकनीक और कैंसर के उपचार के नए तरीकों को अपनाने पर भी संयुक्त रूप से काम किया जाएगा। इससे मरीजों को अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में दोनों संस्थानों की क्षमता मजबूत होगी।

गांवों तक पहुंचेगा कैंसर से बचाव का संदेश

एमओयू का एक अहम पहलू ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर की रोकथाम और समय पर जांच को लेकर जागरूकता बढ़ाना भी है। दोनों संस्थान मिलकर जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे। इसमें ग्रामीणों को कैंसर के शुरुआती लक्षण, बचाव के उपाय और समय पर जांच व उपचार के महत्व की जानकारी दी जाएगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि कैंसर की पहचान जितनी जल्दी हो, उपचार की संभावनाएं उतनी बेहतर रहती हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में स्क्रीनिंग और जागरूकता बढ़ने से बीमारी की शुरुआती अवस्था में पहचान में मदद मिलेगी। इससे मरीजों को समय पर विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply