India

​Chitrakoot Flood Relief: बाढ़ प्रभावितों को 48 घंटे में राहत किट, किसानों को मुआवजा, CM योगी ने अफसरों को दिए निर्देश

: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित परिवारों, किसानों और व्यापारियों को नियमानुसार मदद देने के निर्देश दिए। साथ ही राहत किट का वितरण 48 घंटे में पूरा कराने को कहा।

​Chitrakoot Flood Relief: बाढ़ प्रभावितों को 48 घंटे में राहत किट, किसानों को मुआवजा, CM योगी ने अफसरों को दिए निर्देश

किसानों की फसल और मकानों के नुकसान का होगा सर्वे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने प्रभावित किसानों की फसल के नुकसान का सर्वे जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। पात्र किसानों को नियम के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने को कहा गया है।

वहीं, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत के लिए भी प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।

48 घंटे में राहत किट पहुंचाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की समीक्षा के दौरान बची हुई राहत किट को 48 घंटे के भीतर प्रभावित लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। राहत सामग्री बांटने में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करने को कहा गया है।

प्रशासन को प्रभावित परिवारों के बीच लगातार मौजूद रहकर उनकी जरूरत के हिसाब से मदद पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी लगातार उपलब्ध रहेंगी।

मंदाकिनी नदी से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने मंदाकिनी नदी के कैचमेंट एरिया में हुए अतिक्रमण को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। इसको लेकर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

घाट के विस्तार के लिए भी कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। साथ ही साफ निर्देश दिया गया है कि सीवर और नालों का पानी मंदाकिनी नदी में नहीं जाना चाहिए। पर्यटन, सिंचाई और नगर विकास विभाग को मिलकर इस पर ठोस योजना तैयार करनी होगी।

फुट ओवर ब्रिज का होगा सेफ्टी ऑडिट

मंदाकिनी नदी पर बने फुट ओवर ब्रिज की सुरक्षा जांच के लिए पीडब्ल्यूडी को सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने जनसुरक्षा से जुड़े निर्माण कार्यों की जांच और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुधार करने को कहा।

इसके अलावा चित्रकूट धाम से एयरपोर्ट तक जाने वाली सड़क का निर्माण विजयादशमी से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।  निर्माण में देरी के कारणों की समीक्षा कर जिम्मेदारी तय करने को भी कहा गया है।

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply