TrendingUttar Pradesh

​UP T20 League Final : मेरठ मावेरिक्स ने जीता चौथा सीजन, दिव्यांश जोशी के तूफानी शतक से लखनऊ फॉल्कन्स 94 रन से हारी

​UP T20 League Final : मेरठ मावेरिक्स ने जीता चौथा सीजन, दिव्यांश जोशी के तूफानी शतक से लखनऊ फॉल्कन्स 94 रन से हारी

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी टी20 लीग के चौथे सीजन का खिताब मेरठ मावेरिक्स ने अपने नाम कर लिया। रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मेरठ ने लखनऊ फॉल्कन्स को 94 रन से करारी शिकस्त दी। मेरठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 203 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर महज 109 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

37 गेंदों में दिव्यांश जोशी का तूफानी शतक

टॉस जीतकर मेरठ मावेरिक्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम के सलामी बल्लेबाज दिव्यांश जोशी ने शुरुआत से ही लखनऊ के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उन्होंने महज 37 गेंदों में शतक जड़कर यूपी टी20 लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक अपने नाम कर लिया। दिव्यांश जोशी 40 गेंदों पर 105 रन बनाकर आउट हुए। उनकी तूफानी पारी में 12 चौके और सात छक्के शामिल रहे। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने मेरठ को 20 ओवर में 203 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

https://twitter.com/t20uttarpradesh/status/2096631252795482345

रिंकू सिंह का रिकॉर्ड टूटा

दिव्यांश जोशी ने अपने तूफानी शतक के साथ मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। इससे पहले रिंकू सिंह ने यूपी टी20 लीग में 45 गेंदों पर शतक लगाया था। अब दिव्यांश ने 37 गेंदों में शतक जड़कर लीग का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।

109 रन पर ढेर हुई लखनऊ फॉल्कन्स

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ फॉल्कन्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मेरठ के गेंदबाजों के सामने लखनऊ के बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर 109 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह मेरठ ने फाइनल मुकाबला 94 रन से जीतकर चौथे सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचा था मेरठ

यूपी टी20 लीग के चौथे सीजन में मेरठ मावेरिक्स ने लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, लखनऊ फॉल्कन्स पहली बार खिताबी मुकाबले तक पहुंची थी। हालांकि फाइनल में मेरठ का अनुभव और दमदार बल्लेबाजी लखनऊ पर भारी पड़ी।

30 हजार दर्शकों ने देखा फाइनल

इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को देखने के लिए करीब 30 हजार दर्शक पहुंचे। फाइनल को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मैच से पहले एक प्रशंसक ने यहां तक कहा था कि आज रिंकू सिंह एक ओवर में सात छक्के लगाएंगे। हालांकि मैच में रिंकू से ज्यादा सुर्खियां दिव्यांश जोशी की तूफानी बल्लेबाजी ने बटोरीं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply