TrendingUttar Pradesh

​यूपी में जारी बारिश का कहर, नेपाल से सटे इलाके में अगले 24 घंटे भारी; IMD ने जारी किया ऑरेजं अलर्ट 

​यूपी में जारी बारिश का कहर, नेपाल से सटे इलाके में अगले 24 घंटे भारी; IMD ने जारी किया ऑरेजं अलर्ट 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। क्षेत्र में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 

नेपाल से सटे इलाको के लिए अलर्ट 

अगले 24 घंटे में नेपाल सीमा से लगे जिलों में कहींकहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि प्रदेश के उत्तरी हिस्सों के कुछ जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट 

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि मानसून की गतिविधियों में थोड़ी कमी के बाद अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहींकहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बहराइच, बलरामपुर, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, मुरादाबाद, सिद्धार्थनगर और श्रावस्ती तथा आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

वहीं आगरा, अमरोहा, बरेली, बाराबंकी, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, मेरठ, पीलीभीत, शाहजहांपुर और सीतापुर समेत करीब 30 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले बारिश के कारण रविवार को कई जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई। 

बरेली से बिजनौर तक कितनी हुई बारिश 

बरेली की वेधशाला में सुबह 8:30 बजे से रात 8:30 बजे तक 12 घंटे में 141.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। पिछले 24 घंटे में बिजनौर में 134 मिलीमीटर, मुरादाबाद के सीडब्ल्यूसी में 114.2 मिलीमीटर, अमरोहा के सादात में 88 मिलीमीटर और हमीरपुर के राठ में 68 मिलीमीटर बारिश हुई।

लखनऊ में 5.8 मिमी बारिश

राजधानी लखनऊ में रविवार को 5.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगस्त में सामान्य से अधिक बारिश होने के बावजूद प्रदेश के 24 जिलों में अब भी बारिश की कमी या बड़ी कमी दर्ज की गई है। वहीं 34 जिलों में सामान्य, जबकि 17 जिलों में अधिक या बहुत अधिक बारिश हुई है।

नेपाल से छोड़े गए पानी से बहराइच में एल्गिन ब्रिज पर बढा खतरा 

नेपाल में हुई भारी बारिश और वहां से छोड़े गए पानी के कारण बहराइच में घाघरा नदी का जलस्तर रविवार सुबह एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। इससे महसी तहसील के नदी किनारे बसे कई गांव प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। 

ये भी पढ़ें : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply