India

​Duleep Trophy 2026: करुण नायर ने क्यों छोड़ा दलीप ट्रॉफी फाइनल? कोच ने बताई वजह, शतक से दिया जवाब

Duleep Trophy 2026 का फाइनल East Zone और South Zone के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है, लेकिन मुकाबले के साथ करुण नायर भी चर्चा में हैं। अनुभवी बल्लेबाज को साउथ जोन की प्लेइंग XI में लगातार दूसरी बार जगह नहीं मिली। इसके बाद नायर टीम कैंप छोड़कर बेंगलुरु लौट गए। साउथ जोन के कोच विक्रम वर्मा ने उनके जाने की वजह ‘पर्सनल रीजन’ बताई है। हालांकि, इसके बाद नायर के सोशल मीडिया पोस्ट ने पूरे मामले को और दिलचस्प बना दिया।

​Duleep Trophy 2026: करुण नायर ने क्यों छोड़ा दलीप ट्रॉफी फाइनल? कोच ने बताई वजह, शतक से दिया जवाब

Karun Nair ने क्यों छोड़ा साउथ जोन का कैंप?

करुण नायर को पहले नॉर्थ जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में भी प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया था। फाइनल में भी टीम ने उन्हें बाहर रखा। इसके बाद नायर ने साउथ जोन का कैंप छोड़ दिया और बेंगलुरु चले गए। कोच विक्रम वर्मा के मुताबिक, करुण नायर ने घर जाने के लिए अनुमति मांगी थी और ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दी थी।

उन्होंने कहा कि नायर का जाना निजी और पारिवारिक कारणों से था। साथ ही कोच ने टीम के चयन को रणनीति से जोड़ते हुए कहा कि टीम ने कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखकर फैसला लिया।वर्मा ने बताया कि टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज को रखने की रणनीति थी, क्योंकि विरोधी टीम में बाएं हाथ के स्पिनर मौजूद थे। फाइनल में देवदत्त पडिक्कल की वापसी के बाद भी नायर को जगह नहीं मिल सकी।

Karun Nair के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

कोच के बयान के बाद करुण नायर के सोशल मीडिया रिएक्शन ने मामला गर्म कर दिया। एक पोस्ट में उनकी टीम से बाहर किए जाने को ‘inexplicable’ यानी समझ से परे बताया गया था। नायर ने जवाब देते हुए लिखा, “Inexplicable would be an understatement.”

हालांकि, नायर ने सीधे तौर पर यह नहीं कहा कि उन्होंने टीम प्लेइंग XI में जगह नहीं मिलने के कारण कैंप छोड़ा। इसलिए उनके जाने की आधिकारिक वजह अभी भी वही है, जो कोच विक्रम वर्मा ने बताई है।

टीम से बाहर हुए Karun Nair तो बल्ले से दिया जवाब

करुण नायर ने बेंगलुरु पहुंचते ही KSCA Secretary XI के लिए खेलते हुए शानदार शतक जड़ दिया। उन्होंने चत्तीसगढ़ के खिलाफ 104 रनों की पारी खेली। यह शतक ऐसे समय आया, जब चेन्नई में साउथ जोन की टीम Duleep Trophy Final में ईस्ट जोन के खिलाफ संघर्ष कर रही थी।

नायर की इस पारी ने उनकी फॉर्म पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया है। 202526 रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने कर्नाटक के लिए 699 रन भी बनाए थे। यही वजह है कि Duleep Trophy 2026 में उनके बाहर होने को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या करुण नायर को आगे South Zone की टीम में फिर मौका मिलेगा या यह विवाद आने वाले मुकाबलों तक जारी रहेगा।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply