IndiaTrending

दो साल बाद की दुनिया में फंस गया शख्स, 2028 में है 340 दिन से अटका..

दो साल बाद की दुनिया में फंस गया शख्स, 2028 में है 340 दिन से अटका..

इन दिनों दुनिया भर में युद्ध, प्राकृतिक आपदाएं और अशांति की खबरें आम हो गई हैं. नेपाल की आपदा हो या अंतरराष्ट्रीय तनाव, कई लोग भविष्य को लेकर चिंतित दिखते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक नया दावा चर्चा में है. इसमें एक व्यक्ति जो खुद को टाइम ट्रैवलर बता रहा है ने कहा कि वह भविष्य यानी 2028 से लौटा है और वहां उसने पूरे लगभग एक साल अकेले बिताए है.

2028 में उसे पूरी पृथ्वी पर एक भी इंसान नहीं मिला. यह शख्स टिकटॉक पर सक्रिय है और अपना खाता @unicosobreviviente चलाता है जिसका मतलब है “इकलौता जीवित बचा हुआ”. उसका नाम जेवियर बताया जा रहा है और वह स्पेन में होने का दावा करता है. उसने वैलेंसिया, बार्सिलोना, मैड्रिड और सेविले जैसे शहरों के वीडियो अपलोड किए हैं जिनमें सड़कें पूरी तरह सुनसान दिखती हैं. गाड़ियां खड़ी हैं, इमारतें जैसी की तैसी हैं लेकिन कोई इंसान नजर नहीं आता.

वीडियो में दिखाता है भविष्य
जेवियर के वीडियो में भविष्य की झलक दिखती है. एक वीडियो में वह म्यूजियम के अंदर घूम रहा है जो आम दिनों में लोगों से भरा रहता है. दूसरे में समुद्र तट पर अकेला खड़ा है और ड्रोन शॉट्स भी हैं. जेवियर का कहना है कि वह भविष्य में फंस गया है और वापस आने का रास्ता ढूंढ रहा है. हाल के पोस्ट में उसने लिखा कि अकेले 340 दिन पूरे हो चुके हैं. वह शहरों का दौरा कर चुका है लेकिन कहीं कोई मानव जीवन नहीं मिला. वह खाना ढूंढकर खा रहा है और उम्मीद खोता जा रहा है. कुछ वीडियो में वह फॉलोअर्स से मदद की अपील भी करता है. दिलचस्प बात यह है कि भविष्य में भी बिजली और इंटरनेट चल रहा है जिससे वह वीडियो बनाकर अपलोड कर पा रहा है. जब यूजर्स ने इस बारे में सवाल किया तो उसने कहा कि शायद 2021 से 2027 के बीच कोई कनेक्शन है. यह जवाब कई लोगों को और संदिग्ध लगा.

बढ़ रहे फॉलोवर्स
टिकटॉक पर उसके लाखों फॉलोअर्स हो गए हैं. कुछ लोग उसकी कहानी को रोमांचक मानकर देख रहे हैं तो कई उसे झूठा करार दे रहे हैं. आलोचक कहते हैं कि सुनसान सड़कों के वीडियो सुबह जल्दी या कम आबादी वाले इलाकों में आसानी से बनाए जा सकते हैं. सावधानी से एडिटिंग और कोण चुनकर पूरी तरह खाली शहर का अहसास दिया जा सकता है. पूर्ण तबाही में बिजली, इंटरनेट और काम करते उपकरण कैसे बचेंगे, यह सवाल भी लाजमी है. टाइम ट्रैवल के दावे सोशल मीडिया पर नए नहीं हैं. पहले भी कई लोग भविष्य या अतीत से आने का दावा कर चुके हैं और बाद में वे प्रदर्शन, प्रैंक या ध्यान खींचने के तरीके साबित हुए. जेवियर का केस भी इसी श्रेणी में रखा जा रहा है. फिर भी उसकी वीडियोस की बनावट और लगातार अपडेट्स ने लोगों का ध्यान खींचा है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply