TrendingUttar Pradesh

​Charbagh Railway Station: 15 सितंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित; सफर से पहले पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

​Charbagh Railway Station: 15 सितंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित; सफर से पहले पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण के चलते यात्रियों की परेशानी अगले दो दिन और बढ़ सकती है। स्टेशन की लाइन नंबर 4 और 5 पर ट्रैफिक व ओएचई ब्लॉक की अवधि बढ़ाकर 15 सितंबर तक कर दी गई है। इसके अलावा 14 और 15 सितंबर को प्लेटफॉर्म नंबर 2, 3 और 6, 7 पर छह घंटे का अतिरिक्त आंशिक ब्लॉक रहेगा।

ब्लॉक के कारण उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। कुछ ट्रेनों को रास्ते में ही समाप्त किया जाएगा, कुछ की शुरुआत दूसरे स्टेशन से होगी, जबकि कई लंबी दूरी की ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। यात्रियों को सफर से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 से ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

कानपुर सेंट्रल समेत इन स्टेशनों पर शॉर्ट टर्मिनेशन

14 और 15 सितंबर को ट्रेन संख्या 64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसीलखनऊ को कानपुर सेंट्रल पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इसी तरह 64702 लखनऊवीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी कानपुर सेंट्रल से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

54338 शाहजहांपुरलखनऊ ट्रेन आलमनगर तक चलेगी, जबकि 54337 लखनऊशाहजहांपुर आलमनगर से शुरू होगी।

वहीं 64212 कानपुर सेंट्रललखनऊ मानक नगर पर समाप्त होगी और 64255 उटरठियाकानपुर सेंट्रल मानक नगर से शुरू होगी। 15107 बनारसलखनऊ उटरठिया पर समाप्त होगी, जबकि 15108 लखनऊबनारस उटरठिया से चलेगी।

कई लंबी दूरी की ट्रेनों का बदलेगा रूट

ब्लॉक के चलते 14307, 14308, 14241, 14242, 15075, 15073, 15074, 15076, 13037, 13035, 13038, 13036, 13257 और 13258 समेत कई ट्रेनों को उटरठियाट्रांसपोर्ट नगर आलमनगर या विपरीत दिशा से डायवर्ट किया जाएगा।

इसके अलावा 15127/15128 और 15119/15120 जैसी ट्रेनों का मार्ग भी बदला रहेगा।

वहीं 12555, 19410, 22922, 12595, 12597, 15065, 15066 और 19201 समेत कई ट्रेनें बाराबंकीमल्हौरऐशबागमानक नगर या विपरीत दिशा से संचालित की जाएंगी।

क्रू बदलने के लिए इन स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव

रेल प्रशासन के अनुसार बदले हुए संचालन के दौरान आलमनगर, ऐशबाग और प्रयागराज जंक्शन पर क्रू बदलने के लिए ट्रेनों को 10 मिनट का ठहराव दिया जाएगा।

इसके अलावा उटरठिया और बादशाहनगर पर पांच मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

चारबाग स्टेशन पर निर्माण कार्य और ब्लॉक के चलते ट्रेन का समय या मार्ग प्रभावित हो सकता है। इसलिए यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले हेल्पलाइन 139 से ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांचने की सलाह दी गई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply