
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 सितंबर को प्रयागराज आएंगे। मुख्यमंत्री उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के आमंत्रण पर हाईकोर्ट में आ रहे है। उनका कार्यक्रम इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरूण भंसाली इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री यहां से प्रदेश के वकीलों के लिए कई घोषणाएं कर सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी अधिवक्ता भवन और वकीलों के चैंबरों की चाभी सौंपेंगे। मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। रविवार को आला अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर इंतजाम को भी देखा।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम मे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सहित कई मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधि कारियों और डिप्टी एडवोकेट जनरल की बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की चर्चा हुई।


