IndiaTrending

मुंह की बदबू से परेशान हैं? लौंग और दालचीनी का ये घरेलू नुस्खा आ सकता है काम..

मुंह की बदबू से परेशान हैं? लौंग और दालचीनी का ये घरेलू नुस्खा आ सकता है काम..

मुंह से आने वाली बदबू यानी बैड ब्रीदिंग ऐसी समस्या है, जो कई बार लोगों के बीच असहज महसूस करा सकती है. इससे बचने के लिए लोग च्युइंग गम, माउथ फ्रेशनर और माउथवॉश का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनका असर अक्सर कुछ समय तक ही रहता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि मुंह से गंदी बदबू आने से कैसे बच सकते हैं और इसका कारण क्या है.मुंह से बदबू क्यों आती है?

मुंह में मौजूद बैक्टीरिया बदबू की एक बड़ी वजह हो सकते हैं. दांतों के बीच फंसा खाना और जीभ पर जमा गंदगी बैक्टीरिया को बढ़ने का मौका देती है. इसके अलावा मुंह में सूखापन भी बदबू की समस्या को बढ़ा सकता है.लौंग और दालचीनी का पानी कैसे बनाएं? इसके लिए करीब 250 मिलीलीटर पानी लें और इसमें 4 से 5 लौंग को हल्का कूटकर डालें. अब इसमें करीब 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा डालकर पानी को लगभग 5 मिनट तक मध्यम आंच पर उबालें. इसके बाद गैस बंद करके बर्तन को ढक दें.

पानी गुनगुना होने पर इसे छान लें.इस पानी से कैसे करें कुल्ला? गुनगुने पानी का एक घूंट मुंह में लें और इसे करीब 30 से 40 सेकंड तक पूरे मुंह में अच्छी तरह घुमाएं. इसके बाद पानी को थोड़ा गले की तरफ ले जाकर करीब 20 सेकंड तक गरारे करें और फिर थूक दें.क्यों फायदेमंद हो सकते हैं लौंग और दालचीनी? लौंग में यूजीनोल नाम का यौगिक पाया जाता है, जिसमें बैक्टीरिया के खिलाफ काम करने वाले गुण होते हैं.

वहीं, दालचीनी में सिनेमल्डिहाइड पाया जाता है, जो भी कुछ बैक्टीरिया के खिलाफ असर दिखा सकता है. हालांकि, इसे मुंह की बदबू का स्थायी इलाज नहीं माना जाना चाहिए.इन बातों का भी रखें ध्यान मुंह की बदबू से बचने के लिए रोज जीभ की अच्छी तरह सफाई करें. दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें, क्योंकि मुंह का सूखापन बदबू बढ़ा सकता है. दांतों के बीच फंसे खाने को साफ करने के लिए फ्लॉस का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. अगर नियमित सफाई के बावजूद बदबू लंबे समय तक बनी रहती है, तो डेंटिस्ट से सलाह लेना बेहतर है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply