आर्गन ऑयल मोरक्को में मिलने वाले आर्गन के पेड़ों पर उगने वाले बीजों से निकलता है. इसके कमाल के गुणों की वजह से इसे लिक्विड गोल्ड भी कहा जाता है. ये आपकी स्किन को गहराई से नमी देता है और चिपचिपा नहीं होने की वजह से जल्दी ऑब्जर्व हो जाता है. ये स्किन की इलास्टिसिटी सुधारने में मदद करता है, जिससे बढ़ती उम्र के लक्षण कम होते हैं.

जोजोबा ऑयल तैलीय त्वचा के लिए भी सही रहता है, इसलिए जिनको पिंपल्स रहते हैं वो भी इसे लगा सकते हैं. विटामिन ई से भरपूर ये तेल आपकी त्वचा को डैमेज होने से बचाता है. रूखापन कम करने के साथ ही ये एक्स्ट्रा सीबम को भी कम करता है और मुंहासे वाले बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है. ये त्वचा की लालिमा को भी कम करने में हेल्पफुल होता है.
रोजहिप ऑयल में फैटी एसिड होते हैं जो स्किन में नमी को लॉक करते हैं. ये एंटी एजिंग असर भी दिखाता है, जिससे फाइन लाइन, झुर्रियां कम होती हैं और यूथफुल चमकदार स्किन मिलती है. इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन की पफीनेस को कम करने में मदद करते हैं. इस तेल को लगाने से प्रदूषण और धूल से होने वाले स्किन डैमेज से भी बचाव होता है.
ग्रेपसीड ऑयल काफी हल्का होता है और लिनोलिक एसिड से भरपूर होने की वजह से आपके पोर्स को क्लीन रखने में मदद करता है. इसी के साथ ये हाइड्रेट भी करता है.ये तेल दागधब्बों को कम करके रंगत को एक समान बनाने में मदद करता है.
कुंकुमादि तेल आयुर्वेद आधारित होता है. इसमें केसर समेत कई जड़ीबूटियां होती हैं जो चेहरे पर प्राकृतिक चमक बढ़ाती हैं और पुराने दागधब्बे, मुंहासे, जैसी समस्याओं को कम करने के साथ ही उम्र बढ़ने के लक्षणों को भी कम करने में हेल्पफुल रहता है.



