TrendingUttar Pradesh

​UP International Trade Show: यूपी में ट्रेड शों के चौथे संस्करण को लेकर तैयारी तेज,  45 हजार से अधिक घरेलू खरीदारों के पंजीकरण

​UP International Trade Show:  यूपी में ट्रेड शों के चौथे संस्करण को लेकर तैयारी तेज,  45 हजार से अधिक घरेलू खरीदारों के पंजीकरण

लखनऊ/ग्रेटर नोएडा, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश के उत्पादों, औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो2026 का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होगा। ट्रेड शो में प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों, उत्पादों, सरकारी विभागों और विकास प्राधिकरणों को देशविदेश के खरीदारों और निवेशकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

आयोजन को निवेश, निर्यात और औद्योगिक विकास को वैश्विक व्यापार से जोड़ने के प्रमुख मंच के रूप में तैयार किया जा रहा है।आयोजकों के अनुसार अब तक 45 हजार से अधिक घरेलू बीटूबी खरीदारों ने पंजीकरण कराया है। कुल पंजीकरण का लक्ष्य 1.5 लाख से अधिक रखा गया है। 

अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के लिए करीब 1,500 पंजीकरण प्राप्त हुए हैं। इनमें साक्षात्कार के बाद 500 से अधिक खरीदारों को शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है, जबकि 300 से अधिक के टिकट सुरक्षित होने की जानकारी दी गई है। ट्रेड शो के लिए 36,500 वर्गमीटर प्रदर्शनी क्षेत्र बुक हो चुका है।

विदेशी भी दिखा रहे दिलचस्पी 

अंतरराष्ट्रीय भागीदारी में जापान, वियतनाम, रूस, सिंगापुर और ऑस्ट्रिया की पुष्टि हो चुकी है। थाईलैंड की भागीदारी अभी प्रतीक्षित है। विदेशी खरीदारों और कारोबारी प्रतिनिधियों की मौजूदगी से प्रदेश के उद्यमियों, एमएसएमई और निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार की जरूरतों तथा कारोबारी साझेदारी की संभावनाओं पर संवाद का अवसर मिलेगा। ट्रेड शो में करीब 20 नॉलेज सेशन और 25 सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी है। उद्घाटन 25 सितंबर को और समापन एवं पुरस्कार समारोह 29 सितंबर को प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें :  

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply