
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पंचायत सहायकों को दोहरी खुशखबरी देते हुए बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ऐलान किया कि अब पंचायत सहायकों को उनके पद से प्रधान और सचिव नहीं हटा सकेंगे इसके साथ ही उन्हेंने कहा कि अब पंचायत सहायकों 9000 रुपए मानदेय मिलेगा।
यह घोषणा ओपी राजभर ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की बाद की है। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ओपी राजभर ने बताया, अगर पंचायत सहायकों को हटाना है तो जिलाधिकारी के नेतृत्व में स्क्रीनिंग कमेटी बनागी जो जांच के बाद फैसला करेगी।
पंचायत सहायकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज लिए जाएंगे वापस
पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पूरे प्रदेश में करीब 57 हजार से अधिक ज्यादा पंचायत सहायक की संख्या है। अब इन लोगों को इन लोगों को इलाज के लिए कैशलेस सुविधा भी दी जाएगी। इसके साथ ही मंत्री ओपी राजभर ने कहा है कि प्रदेश में आंदोलन के दौरान जिन पंचायत सहायकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे, वो सभी वापस लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान हटाए गए पंचायत सहायकों की बहाली भी की जाएगी।
बता दें कि राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक अपनी मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक यूनियन के बैनर के नीचे प्रदेश भर के पंचायत सहायक अपनी कई मांगों को लेकर लगातार धरना दे रहे हैं।
खबर अपडेट हो रही है…



