PAKW vs THAIW : एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान महिला टीम को थाईलैंड महिला टीम के खिलाफ जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। बारिश के कारण मुकाबला 1111 ओवर का कर दिया गया था।

थाईलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 91 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 10.4 ओवर में 7 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।
थाईलैंड ने Pakistan को दिया करारा झटका
92 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत ठीक रही। शवाल जुल्फिकार और गुल फिरोजा ने पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद थाईलैंड ने शानदार वापसी की और महज 11 रन के अंदर पाकिस्तान के चार विकेट गिरा दिए। पावरप्ले खत्म होने तक पाकिस्तान का स्कोर 47 रन पर 4 विकेट था।
इससे पाकिस्तान की टीम दबाव में आ गई थी और मुकाबला थाईलैंड के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा था। लेकिन कप्तान फातिमा सना ने यहां से मोर्चा संभाल लिया।
एक ओवर में पलटा पूरा मैच
पाकिस्तान के लिए आठवां ओवर मुकाबले का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। फातिमा सना ने ओनिचा कामचोम्फू के ओवर में लगातार बड़े शॉट लगाए। उन्होंने शुरुआती चार गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का जड़ा। इसके बाद इमान फातिमा ने ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगा दिया। इस ओवर से पाकिस्तान के खाते में कुल 25 रन आए और मैच का रुख अचानक बदल गया।
फातिमा सना ने 13 गेंदों पर 21 रन की अहम पारी खेली। हालांकि उनके आउट होने के बाद पाकिस्तान फिर मुश्किल में फंस गया।
तुबा हसन ने दिलाई जीत
आखिरी दो ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए अभी भी रन चाहिए थे और टीम ने इस दौरान विकेट भी गंवाए। तुबा हसन ने दबाव के बीच 7 गेंदों पर 13 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा। उनकी पारी ने पाकिस्तान को जीत के करीब पहुंचाया।
आखिरी ओवर में पाकिस्तान को सिर्फ 4 रन चाहिए थे। उमएहानी और इमान नसीर ने चार गेंदों में जरूरी रन बनाकर पाकिस्तान को 3 विकेट से जीत दिला दी। वहीं थाईलैंड की नन्नापट कोंचारोएंकाई 38 गेंदों पर 49 रन बनाकर अर्धशतक से एक रन दूर रह गईं।
इस तरह पाकिस्तान ने बेहद करीबी मुकाबला जीतकर एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। सेमीफाइनल मुकाबले 20 सितंबर को खेले जाएंगे।



