Passport New Rules 2026: अगर आप बनवाने या उसे रिन्यू कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। ने पासपोर्ट से जुड़े नियमों और में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत सामान्य और तत्काल की फीस बढ़ाई गई है। वहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की वैधता से जुड़े नियम में भी बदलाव किया गया है।

की ओर से जारी नियम, 2026 15 सितंबर को आधिकारिक गजट में प्रकाशित होने के साथ ही लागू हो गए हैं। ऐसे में अब नए पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों को पहले की तुलना में ज्यादा शुल्क देना होगा।
15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम
में बच्चों के को लेकर अहम बदलाव किया गया है। 15 साल से कम उम्र के बच्चों को 36 पेज का सामान्य पासपोर्ट जारी किया जाएगा, जिसकी वैधता 5 साल या बच्चे के 18 साल की उम्र पूरी करने तक रहेगी। इनमें से जो अवधि पहले खत्म होगी, उसी के आधार पर पासपोर्ट की वैधता मानी जाएगी।
अब कितना महंगा हुआ पासपोर्ट?
नए नियमों के बाद वयस्कों के लिए सामान्य और तत्काल पासपोर्ट की फीस बढ़ गई है।
| पासपोर्ट कैटेगरी | पुरानी फीस | नई फीस |
|---|---|---|
| 36 पेज Normal | ₹1,500 | ₹2,500 |
| 60 पेज Normal | ₹2,000 | ₹3,500 |
| 36 पेज Tatkaal | ₹3,500 | ₹5,000 |
| 60 पेज Tatkaal | ₹4,000 | ₹6,000 |
| 60 पेज Tatkaal Replacement | ₹5,500 | ₹8,500 |
यानी 36 पेज के सामान्य पासपोर्ट के लिए अब ₹2,500 और 60 पेज वाले पासपोर्ट के लिए ₹3,500 देने होंगे। वहीं तत्काल पासपोर्ट की फीस भी बढ़ाई गई है।
बच्चों के पासपोर्ट की नई फीस
नाबालिग यानी Minors के लिए भी पासपोर्ट फीस में बदलाव किया गया है। जिसमें 36 पेज Normal Fresh/Reissue: 1,000 से बढ़कर ₹1,750 कर दिए गए हैं। वहीं 36 पेज का Tatkaal अब 3,000 हज़ार में होगा। ऐसे में अब बच्चे का पासपोर्ट बनवाने वाले मातापिता को भी अब पहले से ज्यादा शुल्क देना होगा।
ये भी पढ़ें:
इन लोगों को मिलेगी 10% छूट
फीस बढ़ने के बावजूद कुछ आवेदकों को राहत दी गई है। 8 साल से कम उम्र के बच्चों और 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को Fresh Passport बनवाने पर 10% की छूट मिलेगी। हालांकि, यह छूट पासपोर्ट Reissue यानी रिन्यू कराने पर लागू नहीं होगी। इसलिए आवेदन करते समय यह देखना जरूरी है कि पासपोर्ट Fresh बन रहा है या Reissue। कुल मिलाकर नए नियमों के बाद पासपोर्ट बनवाने की लागत बढ़ गई है। खासकर तत्काल पासपोर्ट और ज्यादा पेज वाले पासपोर्ट के लिए अब आवेदकों को पहले की तुलना में ज्यादा भुगतान करना होगा।
ये भी पढ़ें:



