
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। हजरतगंज के लालबाग इलाके में करीब 20 मिनट से लगातार बारिश होने से सड़कें सुनसान नजर आईं। अचानक तेज बारिश शुरू होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से बचने के लिए लोग आसपास की दुकानों और सुरक्षित स्थानों पर रुक गए। वहीं, सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई।
बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि, अचानक हुई बारिश ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी। वाहन चालकों को भी बारिश के बीच सावधानी से सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर बारिश की वजह से कुछ स्थानों पर यातायात की रफ्तार धीमी होने की भी स्थिति बन सकती है।



