TrendingUttar Pradesh

​UP IPS Transfers : चारू निगम पहुंची गाजियाबाद पीएसी, तो साद मिया बने आगरा के डीसीपी शासन ने किए 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

​UP IPS Transfers : चारू निगम पहुंची गाजियाबाद पीएसी, तो साद मिया बने आगरा के डीसीपी शासन ने किए 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को राज्य की कानूनव्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, सूबे में 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस बड़े फेरबदल में विभिन्न पुलिस कमिश्नरेटों, जिलों और पुलिस मुख्यालयों में तैनात वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

एसपी यूपी112 के पद पर तैनात चारू निगम को सेनानायक, पीएसी गाजियाबाद के पद पर भेजा गया है। वहीं, श्रवण कुमार सिंह को कानपुर नगर से गौतमबुद्धनगर और वाराणसी के पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार को पुलिस अधीक्षक, साइबर मुख्यालय, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त रवि शंकर निम को गौतमबुद्धनगर से हटाकर सेनानायक, 02वीं वाहिनी एसएसएफ, गोरखपुर के पद पर तैनात किया गया है।

कमिश्नरेट में बड़े बदलाव

अतुल शर्माII को पुलिस उपायुक्त आगरा से पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है। सोनम कुमार को आगरा से पुलिस उपायुक्त प्रयागराज और रविंद्र कुमार को कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त आगरा भेजा गया है। नीरज कुमार पांडेय को प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। ममता रानी चौधरी को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, सीआईडी लखनऊ और मो. इरफान अंसारी को पुलिस मुख्यालय प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, लखनऊ भेजा गया है।

तबादला सूची में एनसीआर और बड़े महानगरों पर विशेष ध्यान दिया गया है। साद मिया खां को गौतमबुद्धनगर से हटाकर पुलिस उपायुक्त आगरा की कमान दी गई है, जबकि सैय्यद अली अब्बास को आगरा से स्थानांतरित कर पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। वाराणसी में तैनात रहीं श्रुति श्रीवास्तव को अब अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज के पद पर नई तैनाती दी गई है।

कानपुर नगर में भारी फेरबदल

प्रशासनिक फेरबदल की आंच कानपुर कमिश्नरेट तक भी पहुंची है। सुमित सुधाकर रामटेके को सहायक पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर से अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, संभल के पद पर भेजा गया है। वहीं झांसी से अरीबा नोमान को लाकर अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है। राजेश कुमार पांडेय को कानपुर नगर से हटाकर पुलिस उपायुक्त वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अभय नाथ त्रिपाठी को इटावा से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर और कपिल देव सिंह को कानपुर से हटाकर पुलिस अधीक्षक, यातायात मुख्यालय, भेजा गया है।

मुख्यालय व जिलों में नई तैनातियां

प्रादेशिक जिलों में भी व्यापक फेरबदल देखने को मिला है। देवेश चतुर्वेदी को अयोध्या से अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, अंबेडकरनगर बनाया गया है। जबकि विवेक तिवारी को खीरी से हटाकर एएसपी उत्तरी, बाराबंकी बनाया गया है। गौतम राय को बिजनौर में ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनाया गया है। मनोज कुमार यादव को सहारनपुर से अपर पुलिस उपायुक्त आगरा, रिजुल को प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ से अपर पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद तथा मेविस टॉक को बांदा से अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र भेजा गया है।

लखनऊवाराणसी को मिले नए अफसर

जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को सीआईडी/यूपी एसआईएफएस लखनऊ से पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनाया गया है। ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद को गोरखपुर से पुलिस उपायुक्त आगरा और बलवंत कुमार चौधरी को अयोध्या से पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही, हरेंद्र प्रताप यादव को एसडीआरएफ लखनऊ से हटाकर पुलिस अधीक्षक यूपी112 लखनऊ की कुर्सी सौंपी गई है। कुलदीप सिंह को संभल से सेनानायक 43वीं वाहिनी पीएसी एटा और विनीत भटनागर को हापुड़ से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी भेजा गया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply