नाइट स्किन केयर करते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी त्वचा से जुड़ी दिक्कतें हो रही हैं तो हो सकता है कि आप इसमें कुछ गलतियां कर रहे हैं. ऐसी कॉमन मिस्टेक हैं जो ज्यादातर लोग नाइट स्किन केयर में करते हैं. रात में एक नॉर्मल स्किन केयर सीटीएम तो फॉलो किया ही जाता है, इसके अलावा लोग उम्र के हिसाब से भी कुछ प्रोडक्ट अपने रूटीन में शामिल करते हैं. ऐसे में आपको कुछ सावधानियां बरतना जरूरी होता है. इस आर्टिकल में जानेंगे कि हम नाइट स्किन केयर में कौन सी कॉमन मिस्टेक्स करते हैं.

स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए सिर्फ केयर करना जरूरी नहीं होता है, बल्कि सही देखभाल जरूरी होती है. छोटी गलती भी आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसी ही 5 गलतियां जानेंगे जो आपको रात के समय स्किन केयर करते वक्त नहीं करनी चाहिए.
जरूरत से ज्यादा क्लींजिंग करना
रात में डबल क्लींजिंग की सलाह दी जाती है, ताकि त्वचा गहराई से साफ हो, लेकिन बहुत ज्यादा क्लींजिंग करने से आपकी त्वचा रूखी होने लगती है. ऐसे में जरूरी है कि आप किसी माइल्ड फेस वॉश से एक बार अपना फेस क्लीन करें और इसके बाद कॉटन में हाइड्रेटिंग क्लींजर लेकर चेहरा साफ करें.
सोने से ठीक पहले स्किन केयर
नाइट स्किन केयर में ये सबसे कॉमन मिस्टेक है जो ज्यादातर लोग करते हैं. रात को सोने से ठीक पहले जब आप अपने चेहरे पर प्रोडक्ट अप्लाई करते हैं और बिस्तर पर चले जाते हैं तो ये सही से ऑब्जर्व नहीं हुए होते हैं. इस वजह से ये बेडशीट, तकिया के कवर में लग जाते हैं और त्वचा को पूरा फायदा नहीं मिलता है. जरूरी है कि बेड पर जाने के आधे या 1 घंटे पहले स्किन केयर रूटीन कंप्लीट कर लें.
रात में कोई नया प्रोडक्ट यूज करना
नाइट स्किन केयर में कभी भी नया प्रोडक्ट यूज नहीं करना चाहिए, क्योंकि हो सकता है कि आपको इससे किसी तरह की एलर्जी हो. जरूरी है कि पहले आप दिन में इसे एक बार पैच टेस्ट करके और अप्लाई करके चेक कर लें. इसके बाद ही इसे नाइट स्किन केयर में शामिल करें.
मॉइस्चराइजर को स्किप कर देना
बहुत सारे लोग स्किन केयर के नाम पर सिर्फ अपना चेहरा धो लेते हैं और इसके बाद हद से हद गुलाब जल लगा लेते हैं. इससे सिर्फ दो ही स्टेप कंप्लीट होते हैं, क्लींजिंग और टोनिंग. मॉइस्चराइजर बिल्कुल भी स्किप नहीं करना चाहिए, क्योंकि क्लींजिंग के बाद त्वचा की नेचुरल नमी कम हो जाती है. अपनी स्किन के मुताबिक, वाटर, जेल या क्रीम बेस्ड मॉइस्चराइजर लगाएं.
स्ट्रांग एक्टिव्स का साथ में यूज
नाइट स्किन केयर में अगर आप कुछ ऐसे प्रोडक्ट यूज करते हैं जिसमें स्ट्रॉन्ग एक्टिव्स हैं तो इन्हें एक साथ अप्लाई करने सा बचना चाहिए. इससे आपकी त्वचा पर इरिटेशन हो सकती है. रेटिनॉल या किसी भी तरह के सीरम एक सीमित मात्रा में ही यूज करें. इसी के साथ इन्हें अप्लाई करने के समय में थोड़ा सा गैप भी रखें.



