TrendingUttar Pradesh

​Amethi News : साइकिल से मां वैष्णो देवी धाम रवाना हुए हरिराम, बोले- आस्था देती है आगे बढ़ने की ताकत

​Amethi News : साइकिल से मां वैष्णो देवी धाम रवाना हुए हरिराम, बोले- आस्था देती है आगे बढ़ने की ताकत

अमेठी अमृत विचार। मां वैष्णो देवी के दर्शन की आस्था और संकल्प लेकर अमेठी विकासखंड के कुशीताली निवासी हरिराम कोरी रविवार को साइकिल से धाम के लिए रवाना हुए। आवास विकास स्थित विधायक आवास से उनकी यात्रा शुरू हुई। अमेठी विधायक महाराजी प्रजापति ने उन्हें साइकिल भेंटकर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान लोगों ने हरिराम का उत्साह बढ़ाया और सकुशल यात्रा की कामना की। हरिराम कोरी के लिए साइकिल से मां वैष्णो देवी धाम पहुंचना कोई पहली यात्रा नहीं है। वह पिछले कई वर्षों से हर साल इसी तरह साइकिल से लंबी दूरी तय कर माता के दरबार पहुंचते हैं। इस बार भी उन्होंने मां के दर्शन का संकल्प लिया है। उनका कहना है कि यात्रा कितनी भी लंबी हो, माता के प्रति विश्वास उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता है।

मां वैष्णो देवी के प्रति गहरी आस्था

यात्रा पर निकलने से पहले अरुण प्रजापति ने उन्हें मिठाई खिलाई। विधायक ने साइकिल भेंटकर उनके संकल्प की सराहना की और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं। हरिराम ने कहा कि मां वैष्णो देवी के प्रति उनकी गहरी आस्था है। साइकिल से धाम तक पहुंचना उनके लिए केवल दूरी तय करना नहीं, बल्कि भक्ति और संकल्प को पूरा करना है। इस मौके पर अनुराग प्रजापति, अरुण प्रजापति, भोला यादव, हरिलाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply