TrendingUttar Pradesh

​Amethi News : अमेठी में चोरी के 21 मोबाइल और बैट्री के साथ दो गिरफ्तार, ट्रेन में पानी बेचते वक्त भी करते थे चोरी

​Amethi News : अमेठी में चोरी के 21 मोबाइल और बैट्री के साथ दो गिरफ्तार, ट्रेन में पानी बेचते वक्त भी करते थे चोरी

संग्रामपुर/अमेठी, अमृत विचार। यूपी के अमेठी जिले में रविवार को वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर संग्रामपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 21 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक बैट्री बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल फोन व बैट्री चोरी करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कोरी पुत्र दुखी कोरी निवासी धौरहरा, थाना संग्रामपुर, अमेठी और गोकुल मिश्रा पुत्र हरिश्चन्द्र मिश्रा निवासी कस्बा अठगंवा, थाना अंतू, प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। दोनों की उम्र क्रमश: करीब 25 और 32 वर्ष है। पुलिस ने बरामद सामान के कागजात मांगे तो आरोपी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। 

 ट्रेन में पानी बेचते समय भी मोबाइल चोरी का दावा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 13 अगस्त को मौहरिया भावलपुर में चंचल तिवारी के डंपर से तीन बैटरियां चोरी की थीं। इनमें दो बैटरियां बेच दीं, जबकि एक बरामद हो गई। इसके अलावा 17 सितंबर को धौरहरा बाजार में एक व्यक्ति की जेब से मोबाइल चोरी करने की बात भी कबूली। आरोपियों ने अन्य 20 मोबाइल ट्रेन में पानी बेचने के दौरान और अलगअलग स्थानों से चोरी करना बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply