TrendingUttar Pradesh

​Hardoi News: 10.62 लाख की कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक रास्ते से गायब, मालिक-ड्राइवर के मोबाइल बंद

​Hardoi News: 10.62 लाख की कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक रास्ते से गायब, मालिक-ड्राइवर के मोबाइल बंद

हरदोई। इंडस्ट्रियल स्टेट सण्डीला से करीब 10.62 लाख रुपये की कोल्ड ड्रिंक लेकर मेरठ के लिए रवाना हुआ ट्रक रास्ते से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। ट्रक के मेरठ नहीं पहुंचने पर कंपनी ने उसके मालिक और चालक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। मामले में कंपनी की ओर से सण्डीला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

14 सितंबर को मेरठ के लिए रवाना हुआ था ट्रक

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 14 सितंबर को ट्रक नंबर RJ05/GB6373 पर इंडस्ट्रियल स्टेट सण्डीला स्थित कंपनी से 10 लाख 62 हजार 790 रुपये कीमत की कोल्ड ड्रिंक लोड कराई गई थी। माल को मेरठ के दौराला पहुंचाया जाना था।

कंपनी की ओर से शिकायतकर्ता अनुराग शुक्ला निवासी ज्ञानपुर, कछौना ने पुलिस को बताया कि तय स्थान पर ट्रक नहीं पहुंचा तो उसके मालिक और चालक से संपर्क करने का प्रयास किया गया।

मालिक और ड्राइवर के फोन भी हुए बंद

ट्रक मालिक मुबारक पुत्र इस्राइल, निवासी नगला शहजादगढ़, जिला भरतपुर, राजस्थान और चालक राकेश पुत्र सुरेश से जब ट्रक के पहुंचने में हो रही देरी के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई तो दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले।

इसके बाद कंपनी की ओर से पुलिस को सूचना दी गई कि लाखों रुपये की कोल्ड ड्रिंक लेकर निकला ट्रक रास्ते में कहीं गायब हो गया है।

साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं

मामले में पुलिस ने ट्रक मालिक और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक के इस तरह रास्ते से गायब होने के पीछे किसी साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस अब ट्रक और उसमें लदे माल का पता लगाने के साथ मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply