
यूपीपीसीएस2025: 23 सितंबर से शुरू होगा विशेष मॉक इंटरव्यू कार्यक्रम
सभी वर्गों के सफल अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क होगी मॉक इंटरव्यू की सुविधा
लखनऊ, अमृत विचार। यूपीपीसीएस2025 मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तैयारी के लिए विशेष अवसर मिलेगा। मॉक इंटरव्यू में उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी से जुड़े आईएएसपीसीएस अधिकारी और विषय विशेषज्ञ अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।
समाज कल्याण विभाग की पहल पर 23 सितंबर से विशेष मॉक इंटरव्यू कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को वास्तविक साक्षात्कार के माहौल से परिचित कराने के साथ उनके व्यक्तित्व, संचार कौशल और आत्मविश्वास को निखारना है। कार्यक्रम गोमतीनगर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, भागीदारी भवन में आयोजित होगा।
मॉक इंटरव्यू में उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी से जुड़े आईएएसपीसीएस अधिकारी और विषय विशेषज्ञ अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। मॉक इंटरव्यू में उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी से जुड़े आईएएसपीसीएस अधिकारी और विषय विशेषज्ञ अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।
साक्षात्कार की रणनीति, संभावित सवालों के प्रभावी जवाब, व्यक्तित्व प्रस्तुतीकरण, संचार कौशल और आत्मविश्वास जैसे पहलुओं पर अभ्यास कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपनी कमजोरियों की पहचान कर उनमें सुधार का अवसर भी मिलेगा। कार्यक्रम कई चरणों में संचालित किया जाएगा, ताकि अभ्यर्थी वास्तविक इंटरव्यू के दबाव और वातावरण का अभ्यास कर सकें।
आठ आवासीय केंद्रों में मिल रहीं कई सुविधाएं
समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रदेश में आठ आवासीय कोचिंग केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। यहां अभ्यर्थियों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण के साथ मेस, पुस्तकालय, इंटरनेट, टेस्ट सीरीज और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। मनोरंजन, खेलकूद और जिम की सुविधाएं भी दी जा रही हैं।
विभाग के उपनिदेशक आनंद कुमार सिंह के मुताबिक मॉक इंटरव्यू में संस्थान और परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्रों से प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थियों के अलावा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे। यूपीपीसीएस2025 मुख्य परीक्षा में सफल किसी भी वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह सुविधा निःशुल्क रहेगी।



