India

​Asaduddin Owaisi statement: ओवैसी ने योगी पर साधा निशाना, कहा- आपके बुजुर्ग अंग्रेजों के साथ छैयां-छैयां कर रहे थे, हम अपने सीने छन्नी कर रहे थे

Asaduddin Owaisi statement: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के मोहम्मद अली जौहर वाले बयान पर ऑल इंडिया मजलिसएइत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है।

​Asaduddin Owaisi statement: ओवैसी ने योगी पर साधा निशाना, कहा- आपके बुजुर्ग अंग्रेजों के साथ छैयां-छैयां कर रहे थे, हम अपने सीने छन्नी कर रहे थे

कानपुर में आयोजित एक जनसभा में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी साहब ने कहा कि सुनो RSS, यूपी के मुख्यमंत्री। आपके जो बुजुर्ग थे, वो अंग्रेजों के साथ छैयांछैयां कर रहे थे। हम अपने सीने अंग्रेजों के सामने छन्नी कर रहे थे। 

औवैसी ने मोहम्मद अली और UP CM में बताया फर्क

उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम ने हाल ही में मोहम्मद अली जौहर साहब का जिक्र किया है। हमारा मानना है कि यूपी के मुख्यमंत्री और मोहम्मद अली जौहर में सिर्फ एक ही फर्क है। मोहम्मद अली जौहर छह मर्तबा जेल गए थे अंग्रेजो से मुल्क को आजाद दिलाने। उन्होंने करीब आठ साल जेल में गुजारे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply