TrendingUttar Pradesh

​Barabanki News : ‘जरूरत पड़ी तो मैं खुद लेबर बनकर करने लगूंगा काम…’, ओवरब्रिज पर सुस्ती देख भड़के मंत्री सतीश शर्मा

​Barabanki News : ‘जरूरत पड़ी तो मैं खुद लेबर बनकर करने लगूंगा काम…’, ओवरब्रिज पर सुस्ती देख भड़के मंत्री सतीश शर्मा

रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी में दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में कथित सुस्ती की शिकायत पर योगी सरकार में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा का सख्त रुख सामने आया। रविवार रात में कराये गये निरीक्षण के दौरान मौके पर मजदूर काम करते नहीं मिले। जिसके बाद सोमवार को राज्यमंत्री खुद मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से सवालजवाब करते हुए साफ कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद लेबर बनकर कार्य कर सकता हूं। हम और हमारे कार्यकर्ता जनता के लिए हमेशा तैयार हैं। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ समयसीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा का यह वीडियो क्षेत्र में काफी वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राज्यमंत्री सतीश शर्मा क्षेत्र में हमेशा ऐसे ही एक्टिव रहते हैं। जनता से जुड़े हर कार्य में वह किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करते।

राज्यमंत्री ने कहा कि ओवरब्रिज का काम दिसंबर तक हर हाल में पूरा होना चाहिए, ताकि क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने निर्माण में श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज पूरा होने से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। 

https://twitter.com/deepakuf09/status/2102040993851940952

राज्यमंत्री ने सर्विस रोड की स्थिति का भी लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने सर्विस रोड की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को नवरात्र शुरू होने से पहले सर्विस रोड का काम पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को आवागमन में परेशानी न हो। राज्यमंत्री ने कहा कि दरियाबाद रेलवे ओवरब्रिज क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही यातायात समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना है। 

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए। आपको बता दें कि राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा बाराबंकी की दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। अपनी इसी कार्य शैली की वजह से वह जनता के बीच हमेशा पसंद किए जाते हैं।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply