IndiaUttar Pradesh

​Aaj Ka Mausam: तेज आंधी-बारिश का कहर… हिमाचल-उत्तराखंड में बरसेंगे मेघ, बिहार से लेकर MP तक अलर्ट; जानें दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों से मॉनसून वापसी शुरू कर चुका है, लेकिन अभी कई राज्यों में मूसलाधार बरसात देखने को मिल रही है. बंगाल की खाड़ी में एक मजबूत वेदर सिस्टम बना है. इसकी वजह अगले कुछ दिन कई राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. इस दौरान तेज आंधी का कहर भी देखने को मिल सकता है. पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है.

​Aaj Ka Mausam: तेज आंधी-बारिश का कहर… हिमाचल-उत्तराखंड में बरसेंगे मेघ, बिहार से लेकर MP तक अलर्ट; जानें दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने आज दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है. आज राज्य का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में 23 और 24 सितंबर को भी मौसम के साफ रहने की संभावना है. इसके बाद 25, 26 और 27 सितंबर को दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश नहीं होगी.

यूपी में बारिश की चेतावनी नहीं, बिहारझारखंड में अलर्ट

उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आज सूबे में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है और मौसम शुष्क रहने वालाा है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए मौसम तंत्र के मुताबिक बुधवार से प्रदेश के कुछ जिलों में दोतीन दिन तक बरसात हो सकती है. आज बिहार के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट है. कई जिलों में तेज हवा चलने की भी संभावना है. वहीं झारखंड के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट है.

एमपी में येलो अलर्ट, छत्तीसगढ़ में झमाझम बरसेंगे बादल

पंजाब में आज हल्की बारिश होने की संभावना है. दक्षिणी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. ज्यादातर जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही गरजचमक और तेज हवा चल सकती है. छत्तीसगढ़ में 27 सितंबर तक बारिश की संभावना है. कल और 2526 सितंबर को यहां बहुत भारी बारिश हो सकती है.

महाराष्ट्र और गुजरात में भी बारिश की संभावना

महाराष्ट्र और गुजरात के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का असर देखने को मिल सकता है. कोंकण और गोवा में आज से 24 सितंबर के दौरान व्यापक बारिश हो सकती है. मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कल भारी बारिश का अनुमान है. गुजरात क्षेत्र में 27 सितंबर तक छिटपुट बारिश हो सकती है.

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिम बंगाल के गंगा से लगते क्षेत्रों में आज से 27 सितंबर तक व्यापत बारिश हो सकती है. आज और कल फिर 25 सितंबर को ओडिशा में बहुत भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 27 सितंबर तक छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश हो सकती है.

उत्तराखंडहिमाचल में भी बरसेंगे मेघ

उत्तराखंड के देहरादून, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, नैनीताल समेत कई जिलों में आज से 25 सितंबर तक बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply