India

​Asian Games 2026 Day 3 : आज महिला क्रिकेट टीम की गोल्ड पर नजर, शूटिंग-फेंसिंग में भी मेडल की उम्मीद

Asian Games 2026 Day 3 : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। दूसरे दिन यानी 21 सितंबर को भारत ने चार पदक अपने नाम किए। अब तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों की नजरें पदकों की संख्या बढ़ाने पर होंगी। खास तौर पर महिला क्रिकेट टीम से गोल्ड मेडल की उम्मीद है, जिसका फाइनल में श्रीलंका से मुकाबला होगा। इसके साथ ही शूटिंग, फेंसिंग, वुशू और अन्य खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे।

​Asian Games 2026 Day 3 : आज महिला क्रिकेट टीम की गोल्ड पर नजर, शूटिंग-फेंसिंग में भी मेडल की उम्मीद

दूसरे दिन भारत ने जीते चार मेडल

एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए।  

मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट: रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने की तिकड़ी ने सिल्वर मेडल जीता।

मेन्स 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल: हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर और रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स : सुचिता तरियाल ने कांस्य पदक जीतकर भारत को ऐतिहासिक सफलता दिलाई।

अन्य खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। टेबल टेनिस में पुरुष और महिला टीमों ने पाकिस्तान को हराकर नॉकआउट राउंड में जगह बनाई। कबड्डी में भी भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। वहीं, वुशू में रोशिबिना देवी ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर पदक की उम्मीद कायम रखी। हालांकि, तैराकी और सॉफ्ट टेनिस जैसे खेलों में भारतीय खिलाड़ियों को निराशा का सामना करना पड़ा।

महिला क्रिकेट टीम से गोल्ड की आस

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है। फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम ने पहले जापान को हराया और फिर सेमीफाइनल में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर, श्रीलंका ने अपने शुरुआती मुकाबले में मलेशिया को हराया था। इसके बाद सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट हासिल किया। ऐसे में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

महिला क्रिकेट फाइनल: भारत बनाम श्रीलंका

समय: सुबह 10:30 बजे

Asian Games 2026: 22 सितंबर को भारत का पूरा शेड्यूल

तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ी कई खेलों में चुनौती पेश करेंगे। यहां देखिए 22 सितंबर को होने वाले मुकाबलों का पूरा कार्यक्रम।

1. तैराकी

सुबह 7:29 बजे पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल B: आर्यन नेहरा
सुबह 8:05 बजे पुरुषों की 4×100 मीटर मेडले रिले हीट्स: भारत
दोपहर 2:55 बजे पुरुषों की 4×100 मीटर मेडले रिले फाइनल: भारत

2. बैडमिंटन

सुबह 6:00 बजे महिला टीम क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम जापान
सुबह 11:30 बजे पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम जापान

3. बॉक्सिंग

सुबह 8:30 बजे महिला 51 किग्रा, राउंड ऑफ 32: साक्षी चौधरी बनाम आइरा विलेगास
दोपहर 1:30 बजे पुरुष 55 किग्रा, राउंड ऑफ 32: जादुमणि सिंह बनाम चंद्र बहादुर थापा

4. क्रिकेट

सुबह 10:30 बजे महिला टीम फाइनल: भारत बनाम श्रीलंका

5. घुड़सवारी

सुबह 5:45 बजे इवेंटिंग टीम ड्रेसेज: फवाद मिर्जा, अर्जन सिंह नागरा और आशीष लिमये

सुबह 5:45 बजे इवेंटिंग व्यक्तिगत ड्रेसेज: फवाद मिर्जा, अर्जन सिंह नागरा और आशीष लिमये

दोपहर 12:00 बजे इवेंटिंग टीम जंपिंग: फवाद मिर्जा, अर्जन सिंह नागरा और आशीष लिमये

दोपहर 12:00 बजे इवेंटिंग व्यक्तिगत जंपिंग: फवाद मिर्जा, अर्जन सिंह नागरा और आशीष लिमये

6. तलवारबाजी

सुबह 6:30 बजे पुरुष फॉइल व्यक्तिगत, पूल स्टेज: सचिन और हेमाश सिंह सनासम

सुबह 8:15 बजे महिला एपी व्यक्तिगत, पूल स्टेज: मितवा चौधरी और तनिष्का खत्री

सुबह 10:00 बजे पुरुष फॉइल व्यक्तिगत, राउंड ऑफ 32: सचिन और हेमाश सिंह सनासम

सुबह 10:20 बजे महिला एपी व्यक्तिगत, राउंड ऑफ 32: तनिष्का खत्री और मितवा चौधरी

सुबह 11:20 बजे पुरुष फॉइल व्यक्तिगत, राउंड ऑफ 16: सचिन और हेमाश सिंह सनासम

सुबह 11:20 बजे महिला एपी व्यक्तिगत, राउंड ऑफ 16: तनिष्का खत्री और मितवा चौधरी

दोपहर 12:00 बजे महिला एपी व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल: तनिष्का खत्री और मितवा चौधरी

दोपहर 12:00 बजे पुरुष फॉइल व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल: सचिन और हेमाश सिंह सनासम

दोपहर 1:50 बजे पुरुष फॉइल व्यक्तिगत सेमीफाइनल: सचिन और हेमाश सिंह सनासम

दोपहर 2:30 बजे महिला एपी व्यक्तिगत सेमीफाइनल: तनिष्का खत्री और मितवा चौधरी

दोपहर 3:10 बजे पुरुष फॉइल व्यक्तिगत फाइनल

दोपहर 3:30 बजे महिला एपी व्यक्तिगत फाइनल

7. आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स

सुबह 8:30 बजे महिला क्वालिफिकेशन: प्रणति नायक

8. ईस्पोर्ट्स

सुबह 5:30 बजे फुटबॉल , ग्रुप F: चिन्मय साहू और डेनियल पटेल

9. हॉकी

दोपहर 3:30 बजे पुरुष टीम पूल B: भारत बनाम श्रीलंका

10. कबड्डी

सुबह 7:15 बजे पुरुष टीम ग्रुप A: भारत बनाम दक्षिण कोरिया

11. कराटे

सुबह 7:35 बजे पुरुष कुमिते 84 किग्रा सेमीफाइनल: चेतन भट्ट

सुबह 7:50 बजे पुरुष कुमिते 84 किग्रा ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला: चेतन भट्ट

सुबह 8:52 बजे महिला कुमिते 55 किग्रा राउंड ऑफ 16: अलीशा बनाम कोक इस्त्री अगुंग सनिस्त्यारानी

सुबह 10:04 बजे महिला कुमिते 55 किग्रा क्वार्टर फाइनल: अलीशा

सुबह 10:40 बजे महिला कुमिते 55 किग्रा सेमीफाइनल: अलीशा

सुबह 11:04 बजे महिला कुमिते 55 किग्रा रेपेचेज राउंड: अलीशा

दोपहर 12:04 बजे महिला कुमिते 55 किग्रा ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला: अलीशा

दोपहर 12:40 बजे पुरुष कुमिते 84 किग्रा फाइनल: चेतन भट्ट

दोपहर 12:52 बजे महिला कुमिते 55 किग्रा फाइनल: अलीशा

सुबह 5:30 बजे पुरुष रेगू टीम, ग्रुप B: भारत बनाम मलेशिया

13. शूटिंग

सुबह 6:15 बजे 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन: पार्थ माने और इलावेनिल वलारिवन

सुबह 6:30 बजे पुरुष स्कीट व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल का दूसरा दिन: भवतेघ सिंह गिल, मेराज अहमद खान और अनंतजीत सिंह नरूका

सुबह 6:30 बजे महिला स्कीट व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल का दूसरा दिन: माहेश्वरी चौहान, परिनाज धालीवाल और राइजा ढिल्लों

सुबह 8:25 बजे 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम फाइनल: पार्थ माने और इलावेनिल वलारिवन

14. टेबल टेनिस

सुबह 6:30 बजे महिला टीम राउंड ऑफ 16: भारत बनाम थाईलैंड

सुबह 9:00 बजे पुरुष टीम राउंड ऑफ 16: भारत बनाम दक्षिण कोरिया

15. सॉफ्ट टेनिस

सुबह 5:30 बजे महिला सिंगल्स ग्रुप D: आध्या तिवारी बनाम अलीशा जिग्लर

सुबह 7:00 बजे पुरुष सिंगल्स ग्रुप D: जय मीणा बनाम हुसैन अराइन

सुबह 9:30 बजे पुरुष सिंगल्स ग्रुप C: आर्यन ठाकुर बनाम बोल्डएर्डेन अल्टांगेरेल

सुबह 10:30 बजे महिला सिंगल्स ग्रुप D: आध्या तिवारी बनाम कायनात शलवानी

दोपहर 12:00 बजे पुरुष सिंगल्स ग्रुप C: आर्यन ठाकुर बनाम चेन पोयी

ये भी पढ़ें:  

16. वुशू

सुबह 6:29 बजे महिला नानक्वान और नंदाओ फाइनल : लैंगलेनटोम्बी देवी हंजाबम

सुबह 11:59 बजे महिला नानक्वान और नंदाओ फाइनल : लैंगलेनटोम्बी देवी हंजाबम

दोपहर 3:30 बजे महिला 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल: रोशिबिना देवी बनाम मैन सिन चू

शाम 4:00 बजे पुरुष 56 किग्रा क्वार्टर फाइनल: आर्यन बनाम सैदुलो अब्दुरशितोव

आज भारत के लिए किन मुकाबलों पर रहेगी नजर?

तीसरे दिन भारतीय खेल प्रेमियों की नजरें खास तौर पर महिला क्रिकेट टीम के फाइनल पर रहेंगी। इसके अलावा शूटिंग में मिक्स्ड टीम और स्कीट स्पर्धाओं, तलवारबाजी के व्यक्तिगत मुकाबलों तथा वुशू में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सबकी निगाहें होंगी। 

ये भी पढ़ें: 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply