TrendingUttar Pradesh

​राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस : टिन्नू यादव समेत 8 आरोपियों के खिलाफ 7000 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल; चंपत राय-अनिल मिश्रा का नाम नहीं

​राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस : टिन्नू यादव समेत 8 आरोपियों के खिलाफ 7000 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल; चंपत राय-अनिल मिश्रा का नाम नहीं

डिजिटल डेस्क, लखनऊ अमृत विचार। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में निरुद्ध आठों आरोपियों के खिलाफ अदालत में 7000 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी। विवेचक सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने 90 दिन की निर्धारित समयसीमा पूरी होने पर न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। चार्जशीट को कई बक्सों और एक गत्ते में पैक कर अदालत लाया गया। 

चार्जशीट में चंपत रायअनिल मिश्रा का नाम नहीं

चार्जशीट में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा का नाम शामिल नहीं है। दोनों का नाम आरोप पत्र में न होने की जानकारी सामने आने के बाद मामले को लेकर अदालत परिसर में भी चर्चा रही। वहीं, पुलिस ने जेल में बंद आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

टिन्नू यादव की भूमिका का भी जिक्र

मामले की विवेचना में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, टिन्नू के पास बिना किसी औपचारिक आदेश के दानपात्रों की चाबियां थीं। वह मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का चालक रह चुका है।

खबर अपडेट हो रही है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply