ट्रायम्फ मोटरसाइकल्स इंडिया ने अपडेटेड 2026 Daytona 660 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्सशोरूम कीमत ₹9.99 लाख रखी गई है. यह पिछले मॉडल के मुकाबले ₹11,000 महंगी है. कीमत में बढ़ोतरी के साथसाथ नई Daytona 660 में कई अहम अपडेट किए गए हैं. इनमें एडजस्टेबल फ्रंट सस्पेंशन, स्टैंडर्ड बायडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और नए टायर शामिल हैं. हालांकि, बाइक के इंजन और बाकी मैकेनिकल सेटअप में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है.

भारत में नई Daytona 660 की कीमत पुराने ₹9.88 लाख से बढ़कर ₹9.99 लाख हो गई है. बाइक Triumph India की वेबसाइट पर लिस्ट हो चुकी है और आने वाले हफ्तों में डीलरशिप पर इसकी डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है.
नया एडजस्टेबल फ्रंट सस्पेंशन
2026 Daytona 660 में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट सस्पेंशन में किया गया है. अब इसमें 41mm Showa USD फोर्क मिलता है. इसमें कंप्रेशन और रिबाउंड डैम्पिंग को एडजस्ट किया जा सकता है. पुराने मॉडल में फ्रंट फोर्क एडजस्टेबल नहीं था. फ्रंट सस्पेंशन का ट्रैवल 110mm ही रखा गया है. पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है, जिसमें प्रीलोड एडजस्टमेंट और 130mm ट्रैवल दिया गया है.
अब स्टैंडर्ड मिलेगा क्विकशिफ्टर
ट्रायम्फ ने नई Daytona 660 में बायडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर को अब स्टैंडर्ड कर दिया है. पुराने मॉडल में यह फीचर एक्स्ट्रा एक्सेसरी के तौर पर मिलता था. यानी अब इसके लिए अलग से पैसे खर्च नहीं करने होंगे. बाइक में अब Metzeler M9 RR टायर दिए गए हैं. पहले Michelin Power 6 टायर मिलते थे. नए टायर से बाइक की ग्रिप और राइडिंग फील में बदलाव देखने को मिल सकता है.
इंजन में कोई बदलाव नहीं
नई Daytona 660 में पहले वाला ही 660cc, लिक्विडकूल्ड, इनलाइन3 सिलेंडर इंजन दिया गया है. यह करीब 95bhp की पावर और 68Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 6स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. बाइक में स्टील पेरिमीटर फ्रेम, रेडियल कैलिपर्स के साथ ट्विन फ्रंट डिस्क ब्रेक और स्पोर्टी लेकिन आरामदायक राइडिंग पोजिशन पहले जैसी ही है.
तीन नए कलर ऑप्शन
ट्रायम्फ ने अपडेटेड Daytona 660 को नए कलर ऑप्शन में भी पेश किया है. इसमें Aluminium Silver, Cosmic Yellow और Sapphire Black शामिल हैं. Aluminium Silver और Cosmic Yellow में Sapphire Black हाइलाइट्स दिए गए हैं, जबकि Sapphire Black वर्जन में ग्लॉसी फिनिश मिलती है.



