BollywoodIndia

​Bigg Boss 20 कंटेस्टेंट Uditi Singh का खुलासा, Karan Wahi संग रिश्ते के खिलाफ थे माता-पिता

बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट उदिति सिंह ने शो के अंदर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि टीवी एक्टर करण वाही के साथ उनके रिश्ते से उनके मातापिता बिल्कुल भी खुश नहीं थे। दोनों के बीच 10 साल की उम्र का बड़ा फासला था, जिसकी वजह से उनके घरवाले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे।

​Bigg Boss 20 कंटेस्टेंट Uditi Singh का खुलासा, Karan Wahi संग रिश्ते के खिलाफ थे माता-पिता

घरवालों से छिपकर लंदन से मुंबई आती थीं मिलने

उदिति ने बिग बॉस हाउस में साथी कंटेस्टेंट गुल्लू और अमन गांधी से दिल की बात शेयर की। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार को बिना बताए सिर्फ करण से मिलने लंदन से मुंबई आ जाती थीं। लेकिन बाद में करण के सोशल मीडिया पोस्ट से उनके परिवार को इस रिश्ते की भनक लग गई। उदिति ने कहा, “मेरी मां को यह रिश्ता पसंद नहीं था क्योंकि हमारी उम्र में 10 साल का फर्क था। इसके अलावा मेरे मातापिता यह भी नहीं चाहते थे कि मैं किसी एक्टर को डेट करूं।”

करण की वजह से मिला रणबीर कपूर से मिलने का मौका

उदिति ने बातचीत में यह भी याद किया कि करण वाही की वजह से ही उन्हें अपने पसंदीदा स्टार रणबीर कपूर से मिलने का मौका मिला था। उन्होंने बताया, “मैं अपने एक्स से मिलने मुंबई आती थी, जो अभिषेक, रणबीर और बाकी एक्टर्स के साथ फुटबॉल खेलते थे। मैं खुद रणबीर की बहुत बड़ी फैन थी, इसलिए उनसे मिलने का मौका पाकर काफी खुश थी। लेकिन करण इतने मशहूर थे कि उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टोरी डाल दी, जिससे घर पर सब पता चल गया।”

इंटरनेट पर शुरू हुई उम्र के फासले पर बहस

उदिति के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया और रेडिट पर लोग तरहतरह की बातें कर रहे हैं। कई यूजर्स 10 साल की उम्र के फासले पर अपनी राय दे रहे हैं, तो कुछ लोग करण वाही की पुरानी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा करने में लगे हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply