
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नई नियुक्तियों का ऐलान किया। पार्टी ने यह संगठनात्मक फेरबदल आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए किया है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को दी गई है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह प्रभारी बनाया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक यूपी में पांच सदस्यीय टीम को जिम्मेदारी दी गई है।
उत्तराखंड में राम माधव को प्रभारी बनाया गया है। अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज सह प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। राम माधव को तमिलनाडु का भी प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह हरिश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक, सतीश पूनिया को जम्मूकश्मीर और पंजाब तथा सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है।
स्मृति ईरानी को दो राज्यों की जिम्मेदारी
स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में सिद्धार्थ शंभू और हरियाणा में भोला सिंह सह प्रभारी होंगे। महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा को प्रभारी बनाया गया है, जबकि अमित मालवीय, सदानंद शेट तनवाडे और कमलजीत सहरावत सह प्रभारी होंगे।
दिल्ली में विनय सहस्रबुद्धे को प्रभारी और जामयांग त्सेरिंग नामग्याल तथा दर्शना जरदोश को सह प्रभारी बनाया गया है। गुजरात में तरुण चुघ प्रभारी होंगे, जबकि अजय महावर और गोमती साई सह प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
https://twitter.com/BJP4India/status/2102689435188121736?s=20
कई राज्यों में बदली संगठन की टीम
बिहार में हरिश द्विवेदी को प्रभारी तथा संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह प्रभारी बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश में श्रीकांत शर्मा और दर्शना सिंह, झारखंड में गजेंद्र पटेल के साथ सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह, जबकि राजस्थान में संजय भाटिया के साथ कविता पाटीदार और कुलजीत चहल को जिम्मेदारी दी गई है।
मध्य प्रदेश में बिप्लब कुमार देब को प्रभारी और रेखा वर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है। ओडिशा में डी. पुरंदेश्वरी प्रभारी और डॉ. स्वदेश सिंह सह प्रभारी होंगे। पंजाब में सतीश पूनिया प्रभारी होंगे, जबकि वीरेंद्र सचदेवा और अलका गुर्जर सह प्रभारी बनाए गए हैं।
अन्य राज्यों की जिम्मेदारियां
- आंध्र प्रदेश: अरविंद भदौरिया, सह प्रभारी वनथी श्रीनिवासन
- असम: मंगल पांडेय, सह प्रभारी फांग्नोन कोन्याक और मनोज तिग्गा
- छत्तीसगढ़: स्मृति ईरानी, सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू
- गोवा: भारती प्रवीण पवार, सह प्रभारी अनिल एंटनी
- गुजरात: तरुण चुघ, सह प्रभारी अजय महावर और गोमती साई
- जम्मूकश्मीर: सतीश पूनिया, सह प्रभारी रीना कश्यप
- केरल: एम. नागराजा, सह प्रभारी एम. वेंकटेशन
- महाराष्ट्र: बैजयंत जय पांडा, सह प्रभारी अमित मालवीय, सदानंद शेट तनवाडे और कमलजीत सहरावत
- मणिपुर: राजदीप रॉय
- मेघालय: कनाद पुरकायस्थ, सह प्रभारी नुमल मोमिन
- मिजोरम: भगवत कराड
- नगालैंड: अनिल एंटनी
- पुडुचेरी: के. सुरेंद्रन
- सिक्किम: राजू बिस्ता
- तेलंगाना: सुनील बंसल, सह प्रभारी अभय पाटिल और रेखा शर्मा
- त्रिपुरा: मृगांका देव बर्मन
- पश्चिम बंगाल: सुनील बंसल, सह प्रभारी लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा
पार्टी की नई सूची में अंडमान एवं निकोबार के लिए जय प्रकाश, अरुणाचल प्रदेश के लिए देवेश कुमार और चंडीगढ़ के लिए महेंद्र पांडेय को प्रभारी बनाया गया है। लद्दाख की जिम्मेदारी राजकुमार भाटिया और लक्षद्वीप की जिम्मेदारी जॉर्ज कुरियन को दी गई है।


